Hindi News

indianarrative

Dubai के सुल्‍तान शेख मोहम्‍मद को लेकर बड़ा खुलासा- अपनी ही एक्स पत्नी का Hack करवाते थे फोन कॉल्स

अपनी ही एक्स वाइफ का फोन हैक करवाते थे दुबई के सुल्‍तान शेख मोहम्‍मद

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अपनी एक्स पत्नि के फोन हैक को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने विवादित स्पाइवेयर पेगासस का प्रोयग करके अपनी पूर्व पत्नी प्रिंसेज हया बिंत अल हुसैन की जासूसी करवाई थी। इस बात का खुलासा लंदन के एक कोर्ट ने किया है। कोर्ट ने कहा है कि, शेख मोहम्मद ने पेगासस की मदद से हया के फोन की हैकिंग करवाई थी।

यह भी पढ़ें- दुबई के पेंट हाउस की बालकनी में में चल रहा था गंदा काम, यूक्रेन की 40 लड़कियां थीं शामिल

लंदन की कोर्ट का कहना है कि, हया के फोन की जासूसी एनएसओ ग्रुप लिमिटेड टेक्नोलॉजी की मदद से कराई। कोर्ट की मानें तो जासूसी को शेख मोहम्मद की अथॉरिटी के साथ पूरी गया गया। जज एंड्रयू मैकफर्लाने की तरफ से दिए गए फैसले ने हर किसी को हौरान कर दिया है। बता दें कि, शेख मोहम्मद और उनकी पूर्वी पत्नी हया के बीच बच्चों को लेकर इस समय विवाद जारी है। हया अपने बच्चों के साथ 2019 में यूके चली गई थीं। जज एंड्रयू का कहना है कि, शेक मोहम्मद सरकार की मदद से वो सब कुछ हासिल करना चाहते थे, जो उन्हें लगता था कि सही है। इसके आगे जज ने कहा कि, उन्होंने मां (प्रिंसेस हया) को इंग्लैंड के लिए रवाना होने और यहां आने के बाद से लगातार परेशान किया है।

वहीं, इन तमाम आरोपों को शेख मोहम्मद की ओर से इनकार कर दिया गया है। ब्लूमबर्ग ने उनके हवाले से कहा है कि, इस केस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है और उनके लिए अभी इस केस पर कोई सुबूत देने का कोई समय नहीं है। इसके साथ ही प्रिंसेज हया ने भी इस केस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की खैर नहींः अरब देशों से उठी हथियारबंद बलूचिस्तान की आवाज

बता दें कि, 2019 में खबर आई थी कि, उनकी पत्नी प्रिंसेज हाया बिंत अल हुसैन अपने पति को छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भाग गई हैं। खबर थी कि, प्रिंसेज हया अपने दोनों बच्चों के साथ 5.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर भी लेकर चली गई थीं।  हया शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम की छठी बीवी हैं।