Hindi News

indianarrative

दुबई के पेंट हाउस की बालकनी में में चल रहा था गंदा काम, यूक्रेन की 40 लड़कियां थीं शामिल

40 लड़कियों के बारे में बड़ा खुलासा

दुबई में कुछ दिनों पहले एक वीडियो काफी चर्चा में रही। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दुबई में हड़कंप मच गया। दरअसल दुबई के एक अपार्टमेंट में 40 लड़कियां बिना कपड़ों के बॉलकोनी में शूटिंग कर रही थी। अब इस पर बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि ये 40 लड़कियां पोर्न वेबसाइट के लिए की शूटिंग कर रही थीं। उनके साथ एक रूसी फोटोग्राफर भी था। बताया जा रह है कि ये लोग अश्‍लील वीडियो तैयार कर रहे थे।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सभी लड़कियों को अरेस्‍ट कर लिया गया था। अब इन्‍हें यूक्रेन डिपोर्ट किया जाएगा। दुबई के अटॉर्नी जनरल इसाम इस्‍सा ने घोषणा की है कि इन लड़कियों को अब उनके देश वापस भेजा जाएगा। यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस पेंट हाउस में इजरायल की एक पोर्न वेबसाइट के लिए शूटिंग चल रही थी। यह वेबसाइट अमेरिका की एक एडल्‍ट वेबसाइट पर आधारित है। इस बीच कई लड़कियों ने दावा किया है कि उन्‍हें झूठ बोलकर इस फोटोशूट के लिए लाया गया था।

दुबई के पेंट हाउस के बालकनी में यें लड़कियां बिना कपड़ों के स्‍टंट कर रही थी। जिसके बाद इन्हें अरेस्‍ट कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि जब शहर के मरीना इलाके में ये महिलाएं बालकनी में स्‍टंट कर रही थीं, इसी दौरान पड़ोस के किसी शख्‍स ने महिलाओं का वीडियो बना लिया। इन घटना में करीब 12 महिलाएं शामिल थीं और पुलिस ने उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया था। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के इस समूह का व्‍यवहार 'अस्‍वीकार्य' था और यह संयुक्‍त अरब अमीरात के मूल्‍यों और नैतिकता को नहीं दर्शाता है। दुबई के कानून के मुताबिक जिन महिलाओं को अरेस्‍ट किया गया है, उन्‍हें 6 महीने तक की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

आपको बता दें कि इस न्‍यूड वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करता है तो उसे भी कानून के लपेट में फंसना पड़ सकता है। यूएई के कानून के मुताबिक अश्‍लील सामग्री को शेयर करना दंडनीय अपराध है। दुबई की पुलिस ने बयान जारी करके कहा कि गिरफ्तार की गई महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इन महिलाओं को अरेस्‍ट करके आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।