Hindi News

indianarrative

बिलवान की बहन महादेव की दीवानी! निकाह के बाद लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद तो बौखलाया पाकिस्तान

बिलावल की बहन ने लिया महादेव का आशीर्वाद

पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस बीच फातिमा ने अपनी शादी के बाद हिंदू मंदिर के दर्शन कर एक नई मिसाल पेश की है। लेकिन इस बीच फातिमा भुट्टो के हिंदू मंदिर के दर्शन करने से जमकर पाकिस्तान में बवाल मच गया है। साथ ही फातिमा के इस कदम से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। 40 वर्षीय फातिमा पेशे से लेखक और कॉलमनिस्ट हैं। शुक्रवार को उनका निकाह समारोह उनके दादा के पुस्तकालय में हुआ था उन्होंने अमेरिकी नागरिक ग्राहम से शादी की है।

फातिमा भुट्टो की मंदिर यात्रा से पाक बौखलाया

फातिमा भुट्टो के मंदिर पहुंचने के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई है। कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने सवाल पूछा कि मुसलमान होने के बाद वह मंदिर में क्यों गईं। फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की भतीजी और मुर्तजा भुट्टो की बेटी हैं।शुक्रवार को कराची में फातिमा भुट्टो के दादा जुल्फिकार अली भु्ट्टो के पुस्तकालय में सादगी से उनका निकाह हुआ।

ये भी पढ़े: इमरान खान की ज़ुबान बोल रहे हैं Bilawal Bhutto, पाकिस्तान में आपातकालीन जैसी स्थिति होने की जताई आशंका

फातिमा ने पति के संग मंदिर में किया जलाभिषेक

फातिमा और उनके पति ग्राहम जिब्रान ने रविवार को कराची में ऐतिहासिक महादेव मंदिर जाकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। फातिमा भुट्टो और उनके पति हिंदू सिंधियों के सम्मान में मंदिर पहुंचे थे, जिनकी जड़ें प्राचीन काल से कराची से जुड़ी हुई हैं।फातिमा के पति ग्राहम ईसाई हैं और अमेरिकी नागरिक हैं। फातिमा के साथ उनके भाई जुल्फिकार अली भुट्टो जूनियर और हिंदू नेता भी मौजूद थे। उन्होंने और उनके पति ने देवता पर दूध चढ़ाया।

बता दें, फातिमा के पिता मुर्तजा भुट्टो की सितंबर 1996 में क्लिफ्टन में हत्या कर दी गई थी। वहीं, मुर्तजा के छोटे भाई शाहनवाज भुट्टो 1985 में फ्रांस में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। जुल्फिकार अली भुट्टो को सैन्य तख्तापलट के बाद अप्रैल 1979 में तत्कालीन सैन्य तानाशाह जिया उल हक ने फांसी पर चढ़वा दिया था।