Hindi News

indianarrative

बदल गया पाकिस्तान का नक्शा! भूख से बेहाल आवाम के सामने इमरान खान ने फेंकी ‘चूरन’ की एक और पुड़िया

बदल गया पाकिस्तान का नक्शा!

इस वक्त पाकिस्तान की जनता महंगाई की चौतरफा मार झेल रही है। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन इन सब को नजरअंदाज करते हुए भूख से बेहाल पाकिस्तानी आवाम के सामने इमरान खान ने चूरन की पुड़िया फेंकते हुए पाकिस्तानी न्यूज़ चैनलों को फरमान सुनाते हुए कहा है कि, वो रोजाना अपने चैनलों पर पाकिस्तान का पोलिटिकल मैप जरूर दिखाएं।

यह भी पढ़ें- झूठ पे झूठ बोल रहे इमरान खान

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने एक नोटीफेकशन के जरिए आदेश दिया है कि सभी न्यूज़ चैनलों पर रोजाना न्यूज़ बुलेटिन से पहले 2 सेकंड के लिए 'पाकिस्तान का पोलिटिकल मैप' प्रसारित किया जाए। सरकार की ओर से जारी किए गए फरमान में कहा गया है कि, वहां के प्राइवेट और सरकारी दोनों ही न्यूज चैनलों को रोजाना रात 9 बजे के न्यूज बुलेटिन की शुरुआत से पहले 2 सेकंड के लिए देश का मैप दिखाना होगा। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने अपने आदेश में कहा है कि, सभी न्यूज चैनलों (सरकारी और प्राइवेट दोनों) को रोजाना रात 9 बजे के न्यूज बुलेटिन के प्रसारण से पहले 2 सेकंड के लिए पाकिस्तान का मैप दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें- अब किससे जंग छेड़ने की तैयारी कर रहा Taliban!

इसके साथ ही मैप दिखाने को लेकर जारी हुए पत्र सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का हवाला दिया गया है। यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तानी सरकार मीडिया के ऊपर जबरदस्ती फरमान सुनाया हो। इससे पहले भी पेमरा पर न्यूज चैनलों के खिलाफ कई आदेशों के जरिए कठोर नीति अपनाने का आरोप लगता रहा है।