Hindi News

indianarrative

PM Modi ने कहा- रूस-यूक्रेन को लेकर मेरा स्टैंड साफ है, US-NATO जो भी कहें, लेकिन, मैं Putin का साथ नहीं…

जंग के बीच PM Modi ने कहा मेरा स्टैंड साफ है

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया दो खेमों में बंटी हुई है। कोई युक्रेन के साथ पश्चिमी देशों के सुर में सुर मिला रहा है तो कई देश रूस के साथ हैं। इसके साथ ही कई देश ऐसे भी हैं जिन्होंने ना तो युक्रेन के पक्ष में और ना ही रूस के खिलाफ बोला है। इनमें से भारत एक है। इसके साथ ही यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका और नाटो ने साफ कहा है कि जो भी देश रूस का साथ देंगे या उसके साथ व्यापार करेंगे वो उस देश को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। जिसके बाद से जितने भी छोटे-मोटे देश हैं जो रूस संक व्यापार करते थे उन्होंने नाता तोड़ दिया है। भारत और रूस की दोस्ती पुरानी है और अमेरिका चाहता है कि इंडिया पुतिन के खिलाफ बोलें। लेकिन, भारत को क्या करना है यह अच्छे से पता है। भारत ने रूस से जब तेल खरीदा तो अमेरिका भन्ना उठा और धमकी देने लगा कि भारत को इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। लेकिन, भारत ने इसपर भी कहा कि उसे दुनिया से सिखने की जरूरत नहीं है कि क्या करान है और क्या नहीं। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ हुई वोटिंग में भी भारत खुद को अलग कर लिया, जिसके बादे पुतिन काफी खुश हुए थे। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर बयान दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कहा कि भारत के मजबूत स्वतंत्र रुख ने उसे बिना किसी वैश्विक दबाव के अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने की अनुमति दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ऐसे समय में जब दुनिया दो खेमों में विभाजित है। भारत मानवता के लिए एक स्वतंत्र रुख अपना सकता है। भारत ने अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे आगे रखा है।

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, इस साल का स्थापना दिवस तीन कारणों से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। पहला हम स्वतंत्रता के 75वर्ष मना रहे हैं। यह प्रेरणा का एक प्रमुख अवसर है। दूसरा, तेजी से बदलती वैश्विक स्थिति। भारत के लिए लगातार नए अवसर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यह भारत की आजादी के 75वें वर्ष का अमृतकल है। इसलिए हमें स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पैमाने पर ले जाने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। इस दिशा में काम करते हुए भाजपा अपने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के आदर्श वाक्य को लगातार मजबूत कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत ने हाल ही में 400 अरब अमेरिकी डॉलर के अपने निर्यात लक्ष्य को पूरा किया है। महामारी के बीच यह उपलब्धि भारत की बेहतर क्षमताओं को दर्शाती है। आगे उन्होंने कहा कि, भारत 100 साल में सबसे बड़े वैश्विक खतरे के बीच समाज के गरीब तबके के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा, केंद्र यह सुनिश्चित करने के लिए लगभग 3.5 लाख करोड़ खर्च कर रहा है कि कोई भी भारतीय भूखा न सोए।