Hindi News

indianarrative

भारतीयों को निकालने के लिए बुखारेस्ट में Air India की स्पेशल फ्लाइट हुई लैंड- सरकार ने कहा सारे Indian आने चाहिए वापस!

भारतीयों को निकालने के लिए बुखारेस्ट में एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट हुई लैंड

रूस इस वक्त यूक्रेन पर जमकर गोले बरसा रहा है। ऐसा लगता है कि रूसी सैना जल्द ही पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर लेगी। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय को निकालने के लिए भारत सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। यूक्रेन ने पैसेंजर फ्लाइट्स के लिए अपने देश का एयर स्पेस बंद कर दिया है जिसके बाद भारत सरकार ने फैसला किया है कि वह अपने लोगों को यूक्रेन से सटे देशों से निकालेगी। इसके लिए भारतीय छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन के करीब रोमानिया और हंगरी जाने के लिए कह गया है ताकि इन लोगों को आसानी से निकाला जा सके। भारत सरकार इस पर कड़ी नजर बनाए हुए है और सरकार ने कहा है कि एक भी भारतीय वहां छूटने न पाए। इसके साथ ही इन भारतीय के आने का जो भी खर्च होगा उसका वहन सरकार करेगी। अब भारतीयों को निकालने के लिए बुखारेस्ट में एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट हुई लैंड जो दोपहर तक दिल्ली पहुंचेगी।

Also Read: भारत सरकार ने कहा Ukraine से सारे भारतीय आएंगे देश वापस, निकालने का बनाया ये खास प्लान

रोमानिया के बुखारेस्ट में एयर इंडिया (Air India)  AI-1943 की एक स्पेशल फ्लाइट लैंड हुई। यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे तक दिल्ली लैंड कर जाएगी जो भी भारतीय नागरिक सड़क मार्ग के जरिए यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंच गये हैं, उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले कर पहुंचे हैं और यहां से उन्हें एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए वापस इंडिया लाया जाएगा। एयर इंडिया यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस हिंदुस्तान लाने के लिए बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए शनिवार को और उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन में फिलहाल करीब 20 हजार इंडियंस फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर स्टूडेंट हैं। यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने से पहले एअर इंडिया ने 22 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए एक विमान भेजा था जिसमें 240 लोगों को भारत वापस लाया गया था। उसने 24 और 26 फरवरी को दो और उड़ानों की तैयारी थी लेकिन रूस के 24 फरवरी को आक्रमण शुरू करने और इसके बाद यूक्रेन का एयर स्पेस बंद होने के कारण ऐसा नहीं किया जा सका।

Also Read: भारत पर पूरी दुनिया की नजर! PM मोदी अपने रूसी दोस्त Putin से फोन पर करेंगे बात- रूक सकता है ये महायुद्ध

बता दें कि, यूक्रेन की राजधानी कीव और रोमानिया के बॉर्डर के बीच करीब 600 किलोमीटर की दूरी है और इस सड़क मार्ग से तय करने में साढ़े आठ से 11 घंटे लगते हैं। इसी तरह रोमानियाई सीमा जांच चौकी से बुखारेस्ट करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर है जिसे सड़क मार्ग से तय करने में करीब सात से नौ घंटे लगते हैं। वहीं, कीव और हंगरी की सीमा के बीच करीब 820 किमी की दूरी है और इसे सड़क मार्ग से तय करने में 12-13 घंटे लगते हैं।