Hindi News

indianarrative

पुतिन को बाइडेन की खुली चुनौती, कहा- ‘रूस को यूक्रेन के एक इंच पर भी नहीं करने देंगे कब्जा, ‘तानाशाह’ को सिखाएंगे सबक’

Courtesy Google

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज सातवां दिन है। युद्द के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध की कीमत रूस को चुकानी होगी। अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को हर मदद देगा। स्टेट ऑफ द यूनियन को पहली बार संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने स्वतंत्र विश्व की जड़ें हिला दीं।

बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को एक अरब डॉलर की आर्थिक मदद अमेरिका और नाटो कर रहे हैं। हमारी सेना यूक्रेन में सीधे कोई दखल नहीं देगा। इसके अलावा हम यूक्रेन को हर मदद देंगे। नाटो सेना को वहां तैनात कर दिया है, जहां रूस का खतरा है। पुतिन दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। उन्होंने ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को नहीं पता था कि यूक्रेन इतनी कड़ी चुनौती देगी। अमेरिका अपना हवाई क्षेत्र सभी रूसी फ्लाइट के लिए बंद करने का ऐलान करता है। पुतिन ने स्वतंत्र विश्व की सोच पर हमला किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 6 दिन पहले गलत कदम उठाया है। अत्याचार पर स्वतंत्रता की जीत होगी। रूस को यूक्रेन के खिलाफ आक्रमकता की कीमत चुकानी होगी। हमने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि तानाशाहों को कीमत चुकानी पड़ती है। हमारी सेनाएं यूक्रेन तो नहीं जाएंगी। यूक्रेन पर हमले से रूस ही कमजोर होगा। दुनिया के लोग देखेंगे संयुक्त राष्ट्र की ताकत को देखेगा। हमने रूस के झूठ का मुकाबला सच से किया। पूरी दुनिया में लोकतंत्र उठ रहा है।

अमेरिकी संसद में बाइडन ने कहा कि अगर रूसी सेना पश्चिम की तरफ बढ़ेंगे तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा। हम यूक्रेन की जनता के साथ खड़े हैं। पुतिन ने सोच-समझकर यूक्रेन पर हमला किया है। पुतिन को किसी देश को छीनने नहीं देंगे। ये लोकतंत्र और तानाशाही के बीच की जंग है। इससे पहले बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की है। बातचीत में जेलेंस्की ने बताया कि हमने अमेरिकी नेताओं की तरफ से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों और यूक्रेन को सैन्य मदद के बारे में बात की। यूक्रेन के राजदूत ने नवीन की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मैं नवीन की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें- चीन ने कहा- हम खुलकर करेंगे Russia का समर्थन, बोला- इस युद्ध की 'आग' तो अमेरिका ने लगाई है