Hindi News

indianarrative

ड्रैगन से जंग के लिए तैयार है Taiwan, बरसा रहा बारूद, कहा- चीन के हर हमले का देंगे जावब

Taiwan का बड़ा बयान, कहा- हमले की तैयारी कर रहा चीन

ताइवान को लेकर चीन लगातार आक्रामक होते जा रहा है। चार दिन के बाद भी ताइवान के समीप चीनी सेना ने सैन्य अभ्यास खत्म नहीं किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह 4 से 7 अगस्त तक चलना था, लेकिन सोमवार को भी यह जारी रहा। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की तीनों इकाइयां शामिल हैं। ताइवान पर अगर चीन हमला करता है तो दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध होने के आसार हो जाएंगे। चीन सैन्य अभ्यास कर ताइवान के साथ ही अमेरिका को अपनी ताकत दिखा रहा है। दरअसल, हाल ही में अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा पर गई थी। जिसके बाद से चीन और अधिक चीढ़ गया है। चीन पहले से ही धमकी दे रहा था कि इस यात्रा को रोका नहीं गया तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन, चीन के आंखों के सामने पेलोसी न सिर्फ ताइवान गई बल्कि वहां से यह भी कहा कि, उसकी रक्षा अमेरिका करेगा। जिसके बाद से चीन और भी ज्यादा चीढ़ गया है। अब ताइवान ने भी चीन के हर हमले का जवाब देने के लिए कमर कस लिया है और सैन्यभ्यास करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ताइवान ने बताया है कि, चीन इस वक्त हमले की तैयारी कर रहा है।

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने मंगलवार को दावा किया कि स्वशासित द्वीप पर आक्रमण की तैयारी के लिए ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर चीन सैन्य अभ्यास कर रहा है। आरटी ने वू के हवाले से कहा, चीन ने ताइवान पर आक्रमण की तैयारी के लिए अभ्यास और अपनी सैन्य प्लेबुक का इस्तेमाल किया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, बीजिंग बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास और मिसाइल प्रक्षेपण, साथ ही साइबर हमले, एक दुष्प्रचार अभियान और ताइवान में सार्वजनिक मनोबल को कमजोर करने के लिए आर्थिक जबरदस्ती में शामिल है।

बता दे कि, चीन ने 2 अगस्त को ताइवान के आशपास छह समुद्री क्षेत्रों में लाइव-फायर सहित युद्धभ्यास करना शुरू किया। जिन ताइवान के क्षेत्रों पर चीन सैन्यभ्यास कर रहा है उसपर पीएलए नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मेंग जियांगकिंग का कहना है कि, छह क्षेत्रों को यह दिखाने के लिए चुना गया कि चीन ताइवान के बंदरगाहों को कैसे काट सकता है, अपने सबसे महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर सकता है और ताइवान की सहायता के लिए आने वाली विदेशी ताकतों के लिए पहुंच को अलग कर सकता है।

इस बीच चीन को जवाब देने के लिए ताइवान ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलाव को ताइवान ने लाइव-फायर आर्टिलरी एक्सरसाइज शुरू किया। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइन लेई ड्रिल के रूप में जाना जाने वाला लाइव गोला बारूद आर्टिलरी जुलाई के अंत में घोषित किया गया था और इसे चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के हमले के खिलाफ ताइवान की रक्षा का अनुकरण करने के लिए डिजाइन किया गया था। लाइव-फायर आर्टिलरी एक्सरसाइज इस हफ्ते मंगलवार और गुरुवार को हो रहा है।