Hindi News

indianarrative

दुनिया के सामने आया तानाशाह किम जोंग उन की दूसरी बेटी का चेहरा,उत्‍तर कोरिया के छूटे पसीने?

North Korea Kim Jong Un Daughter

Kim Jong Un Daughter: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की एक रहस्यमयी दुनिया है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो एक लड़की के साथ नजर आ रहा है और उसका हाथ पकड़े हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो ये लड़की और कोई नहीं बल्कि किम जोंग उन की बेटी है। दरअसल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटियां दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां पहले उनकी बड़ी बेटी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही थी, तो अब वहीं उनकी दूसरी बेटी की भी तस्‍वीर वायरल हो गई है। दरअसल, चीनी विशेषज्ञों ने इस लड़की को किम जोंग उन की दूसरी बेटी बताया है। इस लड़की की फोटो को उत्‍तर कोरिया के सरकारी टीवी पर दिखाए गए फुटेज से गायब कर दिया गया। इस घटना को काफी हैरान करने वाला माना जा रहा है।

किम जोंग उन की दूसरी बेटी ने कई बच्‍चों के साथ एक गाने पर अभिनय किया था। यह कार्यक्रम सितंबर महीने में उत्‍तर कोरिया के राष्‍ट्रीय दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था जिसमें तानाशाह किम जोंग उन और उसकी पत्‍नी री सोल जू भी मौजूद थे। उत्‍तर कोरियाई विशेषज्ञों का कहना है कि यह लड़की किम जोंग उन की दूसरी बेटी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि यह लड़की किम की तरह से दिखती है और लाइव प्रसारण में उसे प्रमुखता से दिखाया गया।

ये भी पढ़े: दुनिया को कोई बड़ा संदेश दे रहे हैं Kim Jong Un, फिर बेटी को लाये विश्व के सामने

लड़की का फेस गायब किया

इस लड़की के अभिनय के फुटेज को बीती 19 नवंबर को दूसरी बार दिखाया गया है। वहीं इसके कुछ घंटे पहले ही उत्‍तर कोरियाई तानाशाह की पहली बेटी को देश के टीवी पर दिखाया गया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही इसी चैनल ने जब कार्यक्रम का फिर से प्रसारण किया तो लड़की के चेहरे को गायब कर दिया और उसकी जगह पर किसी दूसरे का चेहरा लगा दिया गया।

उत्‍तर कोरिया (North Korea) पर नजर रखने वाली वेबसाइट एनके न्‍यूज का मानना है कि यह बदलाव बताता है कि इस लड़की की तस्‍वीर को लेकर उत्‍तर कोरियाई प्रशासन संवेदनशील है। वेबसाइट का कहना है कि यह बदलाव दिखाता है कि किम जोंग उन को यह अनुचित लगा हो कि उनकी दूसरी बेटी की तस्‍वीरें प्रसारित की जाएं। वह भी तब जब तानाशाह ने अभी तक अपनी बेटी के बारे में ऐलान नहीं किया है। वहीं कुछ अन्‍य लोगों का कहना है कि किम जोंग उन प्रशासन यह संकेत दे रहा है कि यह लड़की तानाशाह की बेटी नहीं है। खबरों के मुताबिक यह लड़की अगर तानाशाह की बेटी नहीं है तो भी उसके रगों में सत्‍ताधारी परिवार का खून हो सकता है।