Hindi News

indianarrative

Nupur Sharma के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को Kuwait ने कहा तुरंत भगाओ इन्हें- दूबारा देश में कभी आने न पाएं

नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को कुवैत भेजेगा वापस

पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ पर नूपुर शर्मा को लेकर देशभर में जमकर हंगामा किया जा रहा है। कट्टरपंथियों की हलक से आवाज बाहर आने लगी है और इन्हें बैठे बीठाए नया मुद्दा मिल गया अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए। ये मामला सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के इस्लामिक देशों में भी जमकर गरमाया हुआ है और इसमें पाकिस्तान का सबसे बड़ा हाथ रहा है। जिसने सोशल मीडिया के जरिए फेक न्यूज को फैला कर आग लगाई है। इस्लामिक देशों को अब धीरे-धीरे असलियत पता चलने लगी है। जिसके बाद बाद वो पीछे हटते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन लेते नजर आ रहा है। इस वक्त कुवैत ने प्रवासी प्रदर्शनकारियों को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें डिपोर्ट करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही दूबार कभी देश आने पर भी पाबंदी लगा दी है।

प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों को कुवैत ने निर्वासित करने का फैसला किया है। स्थानीय प्रशासन ने जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आयोजन करने वाले फहील क्षेत्र से प्रवासियों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। इन प्रदर्शनकारी प्रवासियों को कुवैत के कानून का उल्लंघन करने के कारण निर्वासित किया जाएगा। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कई देशों के नागरिक शामिल हैं। कुवैत के कानूनों के मुताबिक, कुवैत में प्रवासियों को धरना या प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद फहील क्षेत्र में रहने वाले कुछ प्रवासियों ने इस कानून को तोड़कर प्रदर्शन किया। इसी पर सरकार की तरफ से संबंधित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐक्शन लेने का आदेश दिया गया है। सरकार का तर्क है कि अगर इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो उनके देश में रहने वाले दूसरे देशों के नागरिक कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे।

एक रिपोर्ट की माने को, जासूस इन्हें अरेस्ट कर और निर्वसन केंद्र को सौंपने के काम में लग गए हैं। यहीं से इन प्रवासियों को उनके देशों में निर्वासित किया जाएगा। इसके साथ ही इन लोगों के फिर से प्रवेश पर कुवैत प्रतिबंध भी लगा रहा है। प्रशासन ने कहा है कि, कुवैत में सभी प्रवासियों को कुवैती कानूनों का सम्मान करना चाहिए और किसी भी प्रकार के प्रदर्शनों में भाग नहीं लेना चाहिए।