Hindi News

indianarrative

Pakistan पर कुदरती कहर, 1000 की मौत, भूखे-प्यासे तड़प रहे 3 करोड़ बेघर

Pak Flood Situation to Worsen 33 million affected 982 dead more than 6 lakh houses destroyed

आर्थिक तबाही के साथ-साथ पाकिस्तान इस वक्त बाढ़ (Pakistan Flood) से भी परेशान है। कंगाली की राह पर मुल्क कई सारी समस्याओं का एक साथ सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि, इन सब के पीछे कोई और नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान ही दोषी है। चीन से दोस्ती करना उसके लिए इतना भारी पड़ रहा है लेकिन, फिर वो उसी के आगे पीछे घुम रहा है। चीन पाकिस्तान इकोनॉमी कॉरीडोर के जरिए कई सारे प्रोजेक्ट पर चीन काम कर रहा है। लेकिन, जहां इनका पाकिस्तान को लाभ होना चाहिए तो वहीं, आर्थिक रूप से पूरी तरह कमजोर हो गया है। बिजली का संकट पहले से ही है, महंगाई के चलते जनता नई सरकार से भी खुश नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस बीच कुदरत ने भी कहर मचाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान (Pakistan Flood) में भारी बारिश के चलते लगभग आधा मुल्क परेशान है। भारी बारीश के चलते पाकिस्तान में बाढ़ (Pakistan Flood) की स्थिति बनी हुई है। इसमें 982 लोगों की मौत हो गई, सात लाख घर तबाह हो गए हैं। इसके साथ ही लाखों बेघर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Pakistan में भारी तबाही, 937 लोगों की हुई मौत- तीन करोड़ हुए बेघर

पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण लगभग 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें 1,456 घायल हुए हैं और 982 लोग मारे गए हैं। शहबाज शरीफ सरकार को बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए सेना की ओर रुख करना पड़ा है। बाढ़ ने घरों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 3,000 किमी से अधिक सड़कें, लगभग 150 पुल और लगभग सात लाख घर बह चुके हैं। पाकिस्तान के कई इलाकों में 30 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है। एक स्थानीय समाचार ने एक तस्वीर पेश की है जिसमें पानी लबालब इलाके में भरा हुआ है। इसमें लिखा है कि, वर्तमान में, आधे से अधिक (देश) पानी के नीचे है और असामान्य मॉनसून बारिश से उत्पन्न अचानक बाढ़ के परिणामस्वरूप लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान हो गया कंगाल, सरकार बोली- घर से काम करो, पेट्रोल-बिजली बचाओ

इस बाढ़ की वजह से 57 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। ट्रिब्यून ने खैबर-पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में ‘मौत और विनाश का जलजला देखने को मिला। यहां बारिश लगातार जारी है। टूटी सड़कों और पुलों के कारण कई हिस्से मुख्य मार्गों और शहरों से कट चुके हैं। इस विनाशकारी बाढ़ में फसलों और पशुओं का भी नुकसान शामिल है। बाढ़ से अधिक प्रभावित सिंध और बलूचिस्तान इलाका है। इस इलाके में पाकिस्तान ने रेल सेवा परिचलान निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने खराब मौसम के कारण शुक्रवार को बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के लिए उड़ानें रोक दीं। वहीं, सरकार ने इस राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।