Hindi News

indianarrative

Indian Government ने उठाया बड़ा कदम, अब Pakistan में रह रहे हिंदू-भाई बहन आएंगे मुल्क वापस!

अब Pakistani Hindu आएंगे भारत वापस

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का क्या हाल है यह किसी से छुपा नहीं है। पाकिस्तान में आए दिन वहां रह रहे अन्य समुदाय के ऊपर हमले और अत्याचार होते रहते हैं। हिंदु लड़कियों को तो जबरन मुस्लिम लड़के से विवाह करने के लिए मजबूर किया जाता है या फिर हत्या कर दी जाती है। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में स्थित हिंदू मंदिरों पर हमले तेज हो गए हैं। हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में अब मोदी सरकार पाकिस्तान में रह रहे हिंदूओं को भारत आने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें- Afghanistan में भारत की पकड़ मजबूत, खुश हुआ तालिबान

दरअसल, ये हिंदू भारत में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। पाकिस्तानी हिंदुओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में भारत (Pakistani Hindus in India) के मंदिरों की यात्रा करेगा। सरकार देश में अल्पसंख्यकों के लिए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख रमेश कुमार ने इसे भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों के सामान्य होने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

यह भी पढ़ें- दुनिया के लिए खतरे की घंटी! खुद की आर्मी बना रहा तालिबान, एक लाख लोगों को दी जाएगी ट्रेनिंग

प्रतिनिधमंडल के 20 जनवरी को भारत पहुंचने की उम्मीद है और वह कई मंदिरों में दर्शन करेंगे। बहरहाल, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि वे किन मंदिरों में जाएंगे और अभी यह भी तय नहीं हुआ है कि प्रतिनिधिमंडल में कितने श्रद्धालु होंगे। वहीं भारत, अमेरिका और खाड़ी क्षेत्र के 200 से अधिक हिंदू श्रद्धालुओं ने रविवार को उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में 100 साल पुराने महाराजा परमहंस जी मंदिर में दर्शन किए हैं।