Hindi News

indianarrative

नहीं मान रहा रूस! यूक्रेन जंग में फिर किया महाविनाशक मिसाइल अटैक, जमकर मचा रहा तबाही

यूक्रेन में फिर जोरदार मिसाइल अटैक

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। करीब डेढ़ साल पूरा हो जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच जंग रुकने की बजाय और तेज होती जा रही है। हाल ही में मॉस्को पर हुए ड्रोन अटैक के बाद रूस बौखलाया हुआ है। ऐसे में अब रूस ने यूक्रेन पर हाल के समय मे ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसी क्रम में यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर मिसाइल अटैक किया है। रूस के इस मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर हमला हुआ है वो यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास में है। संयंत्र के आसपास गोलाबारी से यहां लगातार परमाणु दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय गवर्नर यूरी मालाश्को ने टेलीग्राम पर बताया कि हमले में एक आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इसी बीच, रूस के अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी मॉस्को में एक भीषण धमाके में रूसी सुरक्षाबलों के लिए ऑप्टिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी जमींदोज हो गई। इसमें एक की मौत गई और लगभग 60 लोग घायल है। रूसी अधिकारियों ने सर्गिएव पोसाद शहर में हुए विस्फोट का कोई कारण नहीं बताया है।

ये भी पढ़े: Ukraine के रिहायसी इलाक़े में रूसी धमाका,हमले में 8 की मौत,31 घायल।

रूस पहले भी मार गिराए थे दो ड्रोन

मालूम हो इससे पहले रूस की राजधानी मास्को को दहलाने की साजिश के तहत दो ड्रोन हमले किए गए थे, हालांकि रूस ने इन दोनों ड्रोन को हवा में मार गिराया था और मास्को को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम ​कर दिया। हमले की कोशिश रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक की गई। रूसी सेना ने मॉस्को की तरफ जा रहे दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।