Hindi News

indianarrative

Ukraine-Russia Crisis: पूरी दुनिया देखेगी तबाही का मंजर! यूक्रेन पर परमाणु बम से हमला करने जा रहा रूस?

यूक्रेन पर परमाणु बम से हमला करने जा रहा रूस?

रूस और यूक्रेना के बीच स्थिति इस वक्त चरम पर पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है। रूस ने भारी मात्रा में अपनी सेनाओं को यूक्रेन की सीमा पर तैनात कर रखा है। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन को चारो ओर से घेर रखा है। बेलारूस में रूस के सैनिक भारी मात्रा में डटे हुए हैं और बेलारूस से ही एस रूस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बाद कई देशों की निंद उड़ गई है। दरअसल, रूस अब यहां पर परमाणु मिसाइलों से सैन्य अभ्यास करने जा रहा है। जिसके बाद आशंका जताई जाने लगी है कि कहीं यूक्रेन पर रूस न्यूकलियर हमला तो नहीं करने वाला।

Also Read: Ukraine को चारो ओर से घेर रहा Russia, नई सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा- देखें रिपोर्ट

रूस ने कहा है कि शनिवार को होने वाले रणनीतिक बलों से जुड़े सैन्य अभ्यास की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य अभ्यास में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों की लॉन्चिंग की जाएगी। वायुसेना, दक्षिणी सैन्य जिले की यूनिट साथ ही उत्तरी और काला सागर बेड़े विशाल परमाणु अभ्यास में शामिल होंगे। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको भी इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि, यूरोपीय देशों को डर सता रहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला बोल सकता है। क्योंकि, रूस ने 1.5 लाख से भी अधिक सैनिकों को तैनात कर रखा है। क्रेमलिन ने जोर देकर कहा है कि, रूस का हमला करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन मॉस्को ने मांग की है कि अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को नाटो सैन्य गठबंधन से बाहर रखें, यूक्रेन में हथियार तैनात न करें और नाटो बलों को पूर्वी यूरोप से वापस बुला लें।

Also Read: Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला? दोनों एक दूसरे पर गोलबारी का लगा रहे आरोप

रूस की इन मांगों को वाशिंगटन और उसके सहयोगियों ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। TASS समाचार एजेंसी ने बताया कि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस शनिवार के अभ्यास के बारे में पारदर्शी रहा है। सभी उचित चैनलों को नोटिस दिया गया है और ऐसे में किसी को भी चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, पुतिन की भूमिका जरूरी है। रूस सालाना आधार पर अपने सामरिक परमाणु बलों के जरिए विशाल सैन्य अभ्यास करता है। लेकिन शनिवार को होने वाले सैन्य अभ्यास में काला सागर में तैनात बेड़े को भी शामिल किया जाएगा। ये बेड़ा क्रीमिया प्रायद्वीप में मौजूद है।