Hindi News

indianarrative

पाकिस्तानी मंत्री का दर्द, हम सरकारें बदल रहे, इंडिया IIT बनाता रहा

Pak Former Minister said Pakistan Has No Match With India

India and Pakistan after Independence: ब्रिटिश सरकार से आजाद होने के एक ही दिन बाद भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan after Independence) अलग हो गए। दोनों का सफर एक ही दिन शुरू हुआ। उसके बाद पाकिस्तान आतंकवाद के रास्ते पर चला और भारत तरक्की के रास्ते पर दौड़ने लगा। पाकिस्तान आतंकवाद (Pakistan Terrorism) को जन्म देता रहा इधर भारत हर एक छेत्र में विकास करता रहा। आज भारत, ब्रिटेन (India Britain Economy) को पीछे छोड़कर दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था देश बन गया तो उधर दूसरी ओर पाकिस्तान अपने इतिहास का सबसे बुरा दौर देख रहा है। भारत टेक्नोलॉजी, डिफेंस, शिक्षा, फॉर्मिंग से लेकर हर एक क्षेत्र में तेजी से तरक्की किया। आज भारत अपने हथियारों को दूसरे देशों को बेचता है और पाकिस्तान अब भी आतंकवाद में उलझा हुआ है। दुनिया में हर ओर थू-थू होती है और विश्व के बड़े से बड़े देश भारत संग रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं। बांग्लादेश भी आज 2022 में पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आगे खड़ा है। यह बात खुद पाकिस्तान भी स्वीकार करता है। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने अपने देश की खुलकर कमियों के बारे में बात की है ओऱ इसके पीछे के कारण को समझाया है। उन्होंने कहा कि, बांग्लादेश के एक नागरिक की औसत आयु पाकिस्तानी नागरिक से पांच साल ज्यादा है और दोनों की शिक्षा में भी तीन साल का फर्क है। मिफ्ताह मौजूदा शहबाज सरकार के पहले वित्त मंत्री थे जिन्हें कुछ ही दिनों बाद हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत (India and Pakistan after Independence) से हमारी कोई तुलना नहीं हो सकती, जब हम सरकारें बदल रहे थे तो जवाहर लाल नेहरू आईआईटी बनवा रहे थे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानः अस्पतालों की छत पर सड़ रही हैं बलूच और पश्तूनों की लाशें

भारत से हमारी कोई तुलना नहीं, कुछ बोलो तो इस्लाम खतरे में आ जाता है
पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि, आज भारत के पास 600 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी मुद्रा भंडार है जबकि पाकिस्तान के पास 10 अरब डॉलर का भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान किया जाता है। 1990 तक हम भारत से आगे थे। लेकिन आज भारत सिर्फ आईटी में 150 अरब डॉलर का निर्यात कर रहा है। आज पाकिस्तान के 50 फीसदी बच्चे शिक्षा से वंचित हैं जिन्हें स्कूल जाना चाहिए था। इसके लिए हमें खुद से सवाल पूछना चाहिए। बांग्लादेश के पाकिस्तान से आगे होने के पीछे मिफ्ताह मुख्य कारण जनसंख्या को मानते हैं। उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान था तो वहां जनसंख्या पश्चिमी पाकिस्तान से भी अधिक थी। लेकिन आज बांग्लादेश की जनसंख्या 15 करोड़ है और पाकिस्तान की आबादी 23 करोड़ हो चुकी है। लेकिन यहां कोई जनसंख्या की बात नहीं करता, कोई कुछ कहता है तो इस्लाम खतरे में आ जाता है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि हमें राजनीति में सेना की भूमिका को कम करना होगा।

गूगल, ट्विटर जैसी तमाम कंपनियों के CEO भारत के- यहां सियासी संकट वहां IIT नर्माण
एक रिपोर्ट के मुताबिक वो इसके आगे कहते हैं कि, आप मौलवियों से डरते हैं, वोट के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं। चाहें सेना हो या राजनीतिक शासन जनसंख्या मुद्दे पर किसी ने कुछ नहीं किया। आखिर जनसंख्या के मुद्दे को कौन सुलझाएगा? हमारे देश में सिर्फ एक फीसदी लोगों को ही शिक्षा मिलती है। यहां ड्राइवर का बेटा सिर्फ ड्राइवर ही बनता है। गूगल, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट जैसी तमाम कंपनियों के सीईओ भारत के हैं। जिस समय यहां सरकारें बदल रही थीं, भारत में नेहरू आईआईटी बनवा रहे थे।

यह भी पढ़ें- फिर बेनकाब हुआ पाक चेहरा,Biden ने पाकिस्तान को बताया दुनिया के लिए बड़ा खतरा

भारत से हमारी तलना नहीं, कश्मीर के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए
इसके आगे वो अपने मुल्क को सही रास्ता दिखाते हुए कहते हैं कि, पाकिस्तान इस वक्त विनाशकारी बाढ़ के दुष्प्रभाव झेल रहा है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। इस बीच भारत से व्यापारिक संबंध बहाल करने की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि, हमें भारत से टमाटर और प्याज लेना चाहिए। लेकिन, हमें यह नहीं नहीं सोचना चाहिए कि अगर हम उनसे व्यापार नहीं करेंगे तो वह कश्मीर हमें दे दें। भारत और हमारी कोई तुलना नहीं है। वे सेना पर हमसे आठ गुना ज्यादा खर्च करते हैं। भारत का आज पूरी दुनिया में सम्मान हो रहा है।