Hindi News

indianarrative

Putin के लिए नई आफत! रूस का काल बनेगी यह खौफनाक मिसाइल, जानिए ताकत

Storm Shadow Cruise Missiles

Shadow Cruise Missile: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को एक साल पूरा हो गया है लेकिन अब तक भी युद्ध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब रूस यूक्रेन के युद्ध में ब्रिटेन ने एक बड़ा कदम उठाया है। ब्रिटेन ने यूक्रेन की सेना को कई स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलें दी हैं। इस मिसाइल से यूक्रेन को रूसी बलों के खिलाफ एक कड़ी जवाबी कार्रवाई और लंबी दूरी तक मारने की क्षमता हासिल होगी। ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस का कहना है कि यूक्रेन को रूस की क्रूरता से खुद को बचाने का ये सबसे अच्छा मौका है।

​स्टॉर्म शैडो मिसाइल कर देगी तबाह

स्टॉर्म शैडो एक तरह से लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल है, जिसमें स्टील्थ क्षमताएं भी हैं। इस मिसाइल को यूके और फ्रांस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। आमतौर पर इसे हवा से लॉन्च किया जाता है। इस मिसाइल के पास 250 किमी की फायरिंग रेंज है। इस मिसाइल का वजन 1300 किग्रा है। मिसाइल पांच मीटर लंबी है। इस मिसाइल की स्पीड 950 किमी प्रति घंटा है। स्टॉर्म शैडो की क्षमता अमेरिका के आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम या ATACMS से कम है। ATACMS 300 किमी दूरी तक मार कर सकती है। लंबे समय से यूक्रेन की मांग है कि उसे अमेरिका यह मिसाइल सिस्टम दे।

ये भी पढ़े: Putin के आदेश ने दुनिया में मचा दी हलचल, बोले- तुरंत खाली करो Kherson

​450 किग्रा वॉरहेड ले जा सकता है मिसाइल

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी अधिकारियों का कहना है कि ये मिसाइल यूक्रेन सिर्फ अपने ही क्षेत्र में करेगा। इससे रूस की सीमा के अंदर हमला नहीं किया जाएगा। इस मिसाइल में 450 किग्रा का वॉरहेड लोड किया जा सकता है।

​पुतिन की सेना रहे तैयार

रूसी सेना के एक पूर्व कर्नल ने चेताया कि पुतिन को अब सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। मिखाइल खोदारयोनोक ने कहा कि रूस की सेना के लिए जरूरी है कि वह खुद को सुरक्षित रखे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यूक्रेन इस मिसाइल के मिलने के बाद ज्यादा आक्रामक हो जाएगा।