Hindi News

indianarrative

Taiwan ने ऐसा क्या किया कि जिससे China में मची खलबली, सन्नाटे में PLA

Taiwan ने चीन के जवाब में शुरू की वॉर ड्रिल

ताइवान (Taiwan) भी अब चीन को जवाब देने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। चीन की धमकियों के बीच ताइवान (Taiwan)ने भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए युद्धभ्यास कर रहा है। ताइवान की नेवी और एयरफोर्ट एक साथ मिलकर अपने दुश्मनों पर अटैक करने की प्रैक्टिस कर रही है। ताइवान की एक्शन से चीन बौखला उठा है और उसने भी एक और युद्धाभ्यास का ऐलान कर दिया है। चीन की नेवी ईस्ट चाइना सी में युद्धाभ्यास कर रही है। एक बार फिर से ताइवान (Taiwan) के किनारे एक बड़े इलाके को डेंजर जोन घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- Nepal को चीन ने दिया धोखा, भारत ने लड़ा दी छाती, ऐसे होगी नेपाल की मदद

सोमवार को ईस्ट चाइना सी में युद्धभ्यास होगा। चीन के कई युद्धपोत वॉर ड्रिल में हिस्सा लेने वाले हैं। रविवार की आधी रात से सोमवार तक डेंजर जोन बनाया गया है। युद्धाभ्यास के पहले दौर के दौरान ही चीन अपने कई युद्धपोत को ईस्ट चाइना सी में भी भेजा था। ताइवान के करीब रहकर युद्धपोत ने वॉर ड्रिल के नाम पर कई धमाके किए थे। अब सोमवार को फिर इस क्षेत्र को नो फ्लाई जोन बना दिया गया है। किसी तरह जहाज भी युद्धाभ्यास की वजह से ताइवान के करीब ईस्ट चाइना सी की तरफ से नहीं जा सकता है। अमेरिका को पहले ही ये रिपोर्ट मिल चुकी है कि युद्धाभ्यास के बहाने चीन ताइवान को दुनिया से अलग थलग रखने की कोशिश में है। ताइवान की जल और हवाई सीमा के अस्तित्व को भी खत्म करने की कोशिश चल रही है।

ड्रैगन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ताइवान ने भी शुक्रवार से युद्धभ्यास शुरू किया है। ताइवान की नेवील और एयरफोर्स ने ड्रैगन की बौखलाहट बढ़ा दी है। समुद्री तट से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर ताइवान का किलुंग द्वीप है। इन्हीं ऊंची चोटियों पर मौजूद रडार्स चीन की हर घुसपैठ पर नजर रखते हैं। ये एक तरह से ताइवान के लिए वॉच टावर का काम करता है। फिलहाल यहां आर्मी की तैनाती नहीं है लेकिन यहां पर उसे मोर्चा संभालने में सिर्फ मिनटों का ही वक्त लगेगा। ये द्वीप और पहाड़ ही ताइवान के लिए एक कुदरती कवच हैं। ताइवान की नेवी दिन रात समुद्री सीमा में गश्त कर रही है।

यह भी पढ़ें- सुनो China भारत झुकने वाला नहीं! S. Jaishankar ने याद दिलाई गलवान घाटी

बता दें कि, ताइवान का ये द्वीप एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है। लोग यहां समंदर और कुदरत की खूबसूरती देखने आते हैं लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। यहां से ताइवान अपने दुश्मन पर ड्रैगन पर नजर रख रहा है। द्वीप के करीब हवाई हमलों से निपटने की तैयारी है। ताइवान किसी भी बड़े अटैक से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार है। वहीं, ताइवान के हर एक नागरिकों का कहना है कि चीन का सामना करने के लिए वो तैयार हैं। देशी अपनी आजादी को बचाने के लिए आखिरी दम तक लड़ेगा लेकिन चीन के आगे झुकेगा नहीं।