Hindi News

indianarrative

Taiwan के तेवरों से चीन के उड़े होश, हमला करने पर ड्रैगन को वैश्विक प्रतिबंधों का सताने लगा डर

Taiwan के हमले से बौखला उठे Xi Jinping!

ताइवान को लेकर चीन के रवैये इन दिनों आक्रामक हैं। वो लगातार ताइवान पर दबाव और डराने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को उनके एयर डिफेंस जोन में भेज रहा है। लेकिन, टाइवान डरने वाला नहीं है। क्योंकि, ताइवान के साथा अमेरिका संग नाटो देशों का साथ है और यही चीन के लिए सबसे बड़ी मुश्किल है। ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका इन दिनों आमने सामने हैं। हाल के दिन में अमेरिका के टॉप अफसर और कई नेता ताइवान का दौरा कर चुके हैं। जिसे लेकर चीन का कहना है कि अमेरिका मान जाए वरना इसका अंजाम बुरा होगा। दरअसल , चीन का कहना है कि ताइवान उसका हिस्सा और ताइवान का कहना है कि उसकी अपनी आजादी है। अमेरिका भी कह चुका है कि, अगर ड्रैगन ने ताइवान को लेकर कोई भी कदम उठाया तो वो उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब ताइवान ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उनपर हमले की सोचे भी न क्योंकि, पूरी दुनिया उनके साथ खड़ी है।

दरअसल, ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया जैसे यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के लिए रूस पर प्रतिबंध लगा रही है वैसे ही ताइवान पर चीनी आक्रमण को लेकर चीन पर प्रतिबंध लगाएगी। बता दें कि ताइवान भी रूस पर पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों में शामिल हो गया है। वू ने कहा है कि भविष्य में चीन अगर हमें बलपूर्वक धमकी देता है या फिर हम पर आक्रमण करता है तो हम निश्चित रूप से यह आशा करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ताइवान को समझ सकता है और उसका समर्थन कर सकता है और चीन के आक्रामक व्यवहार को प्रतिबंधित कर सकता है।

बता दें कि, यूक्रेन जंग के बाद से ही ताइवान अलर्ट पर है। चीन द्वारा इस तरह के कदम उठाने को लेकर ताइवान पहले से ज्यादा सावधान हो गया है। वहीं, चीन ने लगातार कहा है कि ताइवान चीन का हिस्सा है और एकदिन चीन के साथ एकीकृत होकर रहेगा। चीन सरकार ने कहा है कि यह एकीकरण शांतिपूर्ण तरीके से होगा लेकिन चीनी नेताओं ने लगातार ताइवान पर हमले की धमकी भी दी है। इसके साथ ही हाल ही में ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा था कि, ताइवान और भारत के क्षेत्रों पर चीन का दावा बेतुका है। उन्होंने कहा था कि, चीन ऐसे दावे कर रहा है जो यथास्थिति के खिलाफ है।