Hindi News

indianarrative

तालिबान को अफगान सैनिकों का डर! चुन-चुन कर रहा उतार रहा मौत के घाट, देखें वीडियो

courtesy google

तालिबान ने जब अफगानिस्तान पर कब्जा किया हैं, वहां के आम लोगों की जिंदगी नर्क बन गई हैं। सबसे बुरा हाल तो उन सरकारी अफसरों का है, जो देश की अशरफ गनी हुकूमत के ईमानदार थे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें तालिबानी लड़ाके घर-घर जाकर सरकारी अधिकारियों और अफगान सैनिकों को पकड़ रहे हैं। 

 
ये वीडियो अफगानिस्तान के स्वतंत्र पत्रकार हिजबुल्लाह खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं। आपको बता दें कि हिजबुल्लाह खान लगातार अपने ट्वीट के जरिए देश के ताजा हालातों के बारे में दुनिया को जानकारी देते रहते हैं। उनके ग्लोबल अखबारों जैसे येरुशलम पोस्ट, द इंडिपेंडेंट, द ग्लोब पोस्ट, द डिप्लोमेट में आर्टिकल प्रकाशित होते रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया हैं। 
 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि खुली गाड़ी में कुछ तालिबानी लड़ाके हथियार के साथ हैं। वहीं दो लोग हाथ बांधकर गिरफ्तार दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी के पीछे एक सफेद रंग की गाड़ी है जो खुली गाड़ी पीछे-पीछे चल रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पत्रकार हिजबुल्लाह खान ने कैप्शन में लिखा- 'पिछली सरकार के अधिकारियों और अफगान सैनिकों को पकड़ने के लिए तालिबान का डोर-टू-डोर ऑपरेशन पूरे अफगानिस्तान में चल रहा है।'