Hindi News

indianarrative

Ukraine के हाथ लगा पाकिस्तानी हथियार! शहबाज की खुली पोल, अब क्या करेंगे पुतिन?

यूक्रेनी सैनिकों के हाथ में पाकिस्तानी हथियार

रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) युद्ध को हुए करीब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन दोनों देशों के बीच युद्ध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दोनों देशों के बीच संयम कायम करने का दावा करने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। कंगाली की हाल में पाकिस्तान इस वक्त अपनी अर्थव्यवस्था बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। मुल्क में हर चीजों की दामों में भारी वृद्धि आ चुकी है। खाने तेल से लेकर, आटा, चावल, दाल डालडा के साथ ही सारी चीजों के दामों में भारी इजाफा किया गया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दामों में भी भारी वृद्धि है। ऐसे में शाहबाज सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है इस कंगाली से बाहर आने के लिए। इसके साथ ही सकार अपने सहयोगी देशों से मदद मांग रही है। अब हाल में ही यूक्रेनी सैनिकों के हाथों में पाकिस्तान में बने हथियारों को देखा गया है। इसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। तस्वीर में यूक्रेनी सैनिकों को पाकिस्तान में बने यारमुक रॉकेट को मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम में लोड करते हुए साफ देखा जा सकता है। वहीं ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने भी यूक्रेन को हथियार भेजने के लिए पाकिस्तानी आर्डिनेंस फैक्ट्री के साथ समझौता किया है।

आखिर कैसे खुली पाकिस्तान की पोल?

यूक्रेन युद्ध में उपयोग हो रहे हथियारों पर नजर रखने वाले यूक्रेन वेपन्स ट्रैकर नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने पाकिस्तानी हथियारों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें लिखा पाकिस्तानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में यूक्रेनी सेना के लिए अधिक हथियार बनाए गए हैं। इस बार BM-21 ग्रेड के लिए 122एमएम की यारमुक एचई-फ्रैग रॉकेट। ये रॉकेट सोवियत 9M22U की कॉपी है, जिसकी रेंज 20.5 किमी है और इसे किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से खरीदा गया है। इससे मालूम होता है कि पाकिस्तान में बने हथियार अब यूक्रेन तक पहुंच चुके हैं और उनका इस्तेमाल रूस के खिलाफ किया जा रहा है।

पाकिस्तानी गोले का पहले से ही यूज कर रहा यूक्रेन

पाकिस्तान में बने गोले पहले ही यूक्रेनी तोपखाने में इस्तेमाल किये जा रहे हैं। इसे यूक्रेन के यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के फेसबुक पर एक तस्वीर में देखा जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, ये गोले यूक्रेन को तीसरे पक्ष से मिले हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने यूक्रेन को कोई सैन्य सहायता भेजने की बात स्वीकार नहीं की है। पिछसे साल अक्टूबर में ब्रिटेन ने पाकिस्तान से रोमानिया के बीच हवाई मार्ग से हथियारों का आपूर्ति की थी।

ये भी पढ़े: Pakistan को Russia ने दिया करारा झटका, कहा- हमारे फ्लाइंग जोन से हटा लो अपना विमान वरना दाग देंगे…

यूक्रेन को हथियार देने का नाटो का प्लान

दरअसल कई देश यूक्रेन को सीधे गोला-बारूद की आपूर्ति करने के लिए हामी नहीं भर रहे थे। ऐसे में उन्होंने किसी तीसरे देश के जरिए यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति का रास्ता अपनाया है। पाकिस्तान के अलावा दक्षिण कोरिया भी इसी तरीके से यूक्रेन को 155एमएम के तोपखाने के गोले की आपूर्ति कर रहा है। दक्षिण कोरिया से ये गोले अमेरिका खरीद रहा है, जिसे यूक्रेन भेजा जाएगा। यूक्रेन के लिए तोपखानों के गोलों की आपूर्ति बड़ी समस्या बनी हुई है। बता दें, यूक्रेनी सेना हर दिन 5000 गोलों को फायर कर रही है।

यूक्रेन को हथियार सप्लाई पर झूट बोल रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान शुरू से ही यूक्रेन को सीधे मदद करने से इनकार करता रहा है। पहले भी ऐसी खबरें थी कि पाकिस्तान ने पश्चिमी सहायता के बदले ग्रैड मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर के लिए 10,000 रॉकेट और 44 टी-80 टैंक देने का वादा किया था। हालांकि, पिछले महीने पाकिस्तान के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से इस तरह के दावों का खंडन किया और दोहराया कि उनका देश संघर्षों में हस्तक्षेप न करने की अपनी नीति के साथ खड़ा है।

पुतिन की परेशानी बडी

भूख से बिलखता पाकिस्तान पाकिस्तान अभी तक सस्ते तेल के लिए रूस का मुंह देख रहा था। इतना ही नहीं, पाकिस्तान अपनी अवाम का पेट भरने के लिए रूस से गेहूं का भी आयात कर रहा है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के खिलाफ पाकिस्तान को खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। वे चाहते थे कि पाकिस्तान को मदद कर भारत पर दबाव बढ़ाया जाए। इसके लिए पुतिन बाकायदा पाकिस्तान का दौरा भी करने वाले थे। इस दौरान दोनों देशों में गैस पाइपलाइन को लेकर समझौता हो सकता था। लेकिन, पाकिस्तानी हथियारों की यूक्रेन सप्लाई ने उनके सामने अब बडी परेशानी खड़ी कर दी है।