Hindi News

indianarrative

Ukraine-Russia पूर्वी यूक्रेन पर रूसी फौजों का कब्जा, Zelensky के लिए बड़ा झटका, Kyiv भी हाथ से जाएगा

रूसी फौजों ने पूर्वी यूक्रेन पर किया कब्जा

रूसी राष्ट्रपति चाहते तो सेंट्रल कीव का भी वही हाल हो गया होता जो खारकीव, जेपोरेजिया और मारियुपोल जैसे शहरों का हुआ। पुतिन का कीव से गहरा लगाव है। कीव गिर गया होता तो तीन दिन में यूक्रेन फतह हो जाता। पुतिन ने जेलेंसकी को काफी मौका दिया कि वो अमेरिका, नाटो और ईयू के छलावे में न आएं। लेकिन ऐसा न हुआ। पुतिन ने असहनीय जन-धन की हानि सही, दुनिया भर की आलोचना सही, प्रतिबंधों का सामना किया। अब पुतिन जीत की ओर हैं। पूर्वी यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर रूस की सेना काबिज हो चुकी है।

एक यूक्रेनी अधिकारी ने कबूल किया है कि यूक्रेन की सेना को लुहान्स्क क्षेत्र से पीछे हटना पड़ रहा है। रूस का फोकस अब कीव के बजाय डोनबास इलाके पर है और इस रणनीति ने तीन महीने के युद्ध की दिशा बदल दी है। यूक्रेनी सेना के पीछे हटने से पुतिन लुहान्स्क और डोनेट्स्क पर कब्जा कर सकते हैं और यह जेलेंस्की के लिए जंग में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा।

एक समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि चेचेन रिपब्लिक के प्रमुख और पुतिन के करीबी रमजान कादिरोव ने कहा है कि रूस ने सेवेरोदोनेत्स्क शहर पर कब्जा कर लिया है जो लुहान्स्क में स्थित है। कादिरोव ने कहा, 'सेवेरोदोनेत्स्क पूरी तरह हमारे कब्जे में है। शहर को आजाद करवा लिया गया है। नागरिक आराम से रह सकते हैं। वे अब हर तरह के खतरे से बाहर हैं।'

 यूक्रेन पर जीत की खबरें अब पश्चिमी मीडिया में भी आने लगी हैं। एक ब्रिटिश अखबार के अनुसार लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूसी सेना डोनबास के सबसे बड़े शहर सेवेरोदोनेत्स्क पर कब्जा कर चुकी है।   हालां कि उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास अपनी रक्षा करने के लिए पर्याप्त संसाधन और क्षमता है। हालांकि सरेंडर न करने के लिए हमें पीछे हटना पड़ सकता है।

हैदई ने कबूल किया है कि सेवेरोदोनेत्स्क में 90 फीसदी इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। यूक्रेनी टीवी पर लुहान्स्क के गवर्नर ने कहा कि क्षेत्र में 10,000 रूसी सैनिक मौजूद हैं और वे किसी भी दिशा में कब्जा करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। हैदई ने दावा किया कि सेवेरोदोनेत्स्क में कई दर्जन स्वास्थ्यकर्मी मौजूद हैं लेकिन गोलाबारी के चलते वे अस्पताल तक जाने में असमर्थ हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपने संसाधनों की क्षमता के अनुसार अपनी जमीन की रक्षा कर रहा है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने भी कबूल किया है कि रूसी सेना ने पोपसना के उत्तर-पश्चिम में कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। फिलहाल सेवेरोदोनेत्स्क भीषण जंग के केंद्र में है। मेयर ऑलेक्ज़ेंडर स्ट्रीयुक ने कहा कि कम से कम 1500 लोगों की मौत हुई है और करीब 12 से 13 हजार लोग अब भी शहर में है जहां सबकुछ बर्बाद हो चुका है। सेवेरोदोनेत्स्क, डोनबास के लुहान्स्क क्षेत्र का ही एक हिस्सा है। स्ट्रीयुक का दावा है कि रूसी फौज इसे यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्र से काटने की कोशिश कर रही है।