Hindi News

indianarrative

America में Pakistan को घुसपैठ करना पड़ा भारी- US ने रखा तस्कर पर इतने करोड़ का इनाम

भारत के बाद अब अमेरिका में भी पाकिस्तान करा रहा घुसपैठ

पाकिस्तान भारत में ही सिर्फ घुसपैठ नहीं करवा रहा है बल्कि अब वह अमेरिका में भी घुसपैठ करवा रहा है। अमेरिका में पाकिस्तान का आबिद अली अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले लोगों का सबसे बड़ा रैकेट चलाता है। अमेरिका जाने के लिए लोगों से पैसे लेता है और उन्हें बिना किसी कागजात के ही यात्रा की व्यवस्था करता है। पिछले कई साल में सैकड़ों लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेज चुका है।

यह भी पढ़ें- Afghanistan-Pakistan के बीच तनातनी

अमेरिका ने पाकिस्तानी ह्यूमन ट्रैफिकर आबिद अली खान पर 1 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका ने मानव तस्कर आबिद अली खान के नेटवर्क को बंद करने के लिए 2 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया है। इसमें से एक मिलियन आबिद अली खान के बारे में सूचना देने, गिरफ्तारी और दोषसिद्धि के लिए है। इस राशि मे बाकी का एक मिलियन उसके मानव तस्करी नेटवर्क की जानकारी देने के लिए है।

इसके तो आगे नेस प्राइड ने कहा कि, आबिद अली खान के मानव तस्करी जैसे संगठन कमजोर और जरूरतमंद आबाजी का लाभ उठाते हैं। ये लोग खुद तो जोखिम उठाते हीं है, साथ में तस्करी किए जा रहे व्यक्तियों को गंभीर रूप से खतरे में डालते हैं। अमेरिका में तस्करी करने वाले लोग अक्सर दक्षिण और मध्य अमेरिका में खतरनाक रास्तों से होकर घुसपैठ करते हैं यहां तक की इसमें ये लोग कई दिनों तक पैदल भी चलते हैं।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश: हिंदुओ के दुर्गा पूजा पण्डालों पर कट्टरपंथी मुसलमानों का हमला

इसके आगे उन्होंने कहा कि, कम भोजन और पानी के साथ खतरनाक इलाकों से गुजरने के दौरान कई लोग डकैती और हिंसा का शिकार भी होते हैं। 2021 में अमेरिकी जेस्टिन डिपार्टमेंट ने आबिद अली खान के खिलाफ एक अभियोग को रद्द कर दिया था। तब उस पर एलियंस को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने की साजिश का आरोप लगाया गया था।