Hindi News

indianarrative

चीन मे मच जायेगा तहलका! भारत की ‘ब्रह्मोस’ से चीन को घेरेगा वियतनाम, अब थर-थर कांपेगा शैतान

'ब्रह्मोस' का दम

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल (Bbrahmos Missile) की तूती पूरी दुनिया में बोलती है। इस खौफनाक मिसाइल का भारत के दुश्मन देश भी लोहा मानते हैं। वैसे इस मिसाइल की ताकत को अब दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों ने भी समझ लिया है। चीन (China) के मन में खौफ पैदा करने वाली इस भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल को फिलीपींस, इंडोनेशिया के बाद अब वियतनाम भी खरीदने की तैयारी में है। दक्षिण चीन सागर में चीन की दादागीरी का जवाब देने के लिए वियतनाम अब भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदकर चीन को घेरेगा।

19 जून को भारत आएंगे वियतनामी रक्षामंत्री

भारत की और से वियतनाम को एडवांस्‍ड ब्रह्मोस मिसाइल बेचने की तैयारियां की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील के बाद वियतनाम के साथ रक्षा संबंध और गहरे हो सकते हैं। 19 जून को वियतनाम के रक्षामंत्री फान वान गियांग भारत आ रहे हैं। उसी समय इस मिसाइल की डील को अंजाम दिया जा सकता है।

ये भी पढ़े: दुनियावालों होशियार ड्रैगन की शातिर चाल! अब बनाई दुनिया की सबसे शक्तिशाली सुरंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वियतनाम की तरफ से भारत को ब्रह्मोस मिसाइल की तीन से पांच यूनिट्स के लिए ऑर्डर मिल सकते हैं। पिछले साल भारत ने फिलीपींस को 375‍ मिलियन डॉलर के साथ यह मिसाइल सौंपी थी। इस मिसाइल की तीन यूनिट्स फिलीपींस को मिली थीं। वियतनाम के अलावा इंडोनेशिया ने भी ब्रह्मोस मिसाइलों को खरीदने में रूचि दिखाई है।

जाने ब्रह्मोस की खासियत और मारक क्षमता?

ब्रह्मोस मिसाइल को इसकी सुपरसोनिक स्‍पीड और सटीक निशाने के लिए जाना जाता है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर से 350 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल दुनिया में सबसे एडवांस्‍ड एंटी-शिप और लैंड-अटैक मिसाइलों में शामिल हैं। यह एक शॉर्ट रेंज वाली रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे एयरक्राफ्ट, जहाज और जमीन के साथ ही पनडुब्‍बी से भी लॉन्‍च किया जा सकता है। ब्रह्मोस ​की गति 3 हजार किलोमीटर से भी ज्‍यादा है।