Hindi News

indianarrative

अगले हफ्ते 8 अरब होने वाली है दुनिया की आबादी, चीन को पीछे छोड़ेगा भारत

World Population Will Hit 8 Billion In Next Week

World Population 8 Bilion: दुनियाभर की जनसंख्या में अगले हफ्ते बड़ा बदलाव आने वाला है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, अगले हफ्ते दुनिया की आबाद आठ अरब (World Population 8 Bilion) पहुंचने वाली है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग ने कहा कि आने वाले दशकों में जनसंख्या में वृद्धि जारी रहेगी, लाइफ एक्सपेंटेंसी 2050 तक बढ़कर औसतन 77.2 वर्ष हो जाएगी। 15 नवंबर तक, पृथ्वी पर मनुष्यों की संख्या बढ़कर आठ अरब (World Population 8 Bilion) हो जाएगी, जो 1950 में 2.5 अरब की संख्या से तीन गुना अधिक है। साथ ही इंडिया के लिए खतरे की घंटी भी बजने वाली है। क्योंकि, अनुमान जताया गया है कि देश की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी और 2050 तक ये 1.7 बिलियन के पार जा सकती है।

यह भी पढ़ें- हिंद महासागर में फिर बेनकाब हुआ China, कर रहा है एक तीर से दो शिकार,समझे भारत का प्लान

2050 तक 9.7 अरब पहुंच जाएगी दुनिया की आबादी
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के रेचल स्नो ने कहा जीवन प्रत्याशा में वृद्धि के साथ-साथ बच्चे पैदा करने की उम्र में लोगों की संख्या देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया की आबादी 2030 में लगभग 8.5 अरब हो जाएगी। 2050 तक जनसंख्या के 9.7 अरब होने और 2080 के दशक में 10.4 अरब होने की संभावना बढ़ेगी। 1960 के दशक में आबादी बढ़ने की रफ्तार अपने चरम पर थी जो 2020 में नाटकीय रूप से 1 फीसदी तक नीचे आ गई है।

आबादी बढ़ाने में प्रत्याशा का महत्वपूर्ण रोल
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, प्रजनन दर में लगातार गिरावट हो रही है, जिसके कारण यह आंकड़ा संभावित रूप से 2050 तक लगभग 0.5 फीसदी तक गिर जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2021 में औसतन प्रजनन दर एक महिला के जीवनकाल में 2.3 बच्चों की थी जो 1950 में लगभग पांच से कम थी। वहीं अगर इसके भविष्य की बात करें तो अनुमान है कि 2050 तक ये 2.1 हो जाएगी। दुनिया की आबादी बढ़ाने में जीवन प्रत्याशा का भी एक महत्वपूर्ण किरदार है। इसमें लगातार वृद्धि जारी है। 2019 में जीवन प्रत्याशा 72.8 वर्ष थी जो 1990 की तुलना में 9 वर्ष ज्यादा है। संयुक्त राष्ट्र की भविष्यवाणी है कि 2050 तक जीवन प्रत्याशी 77.2 वर्ष होगी।

यह भी पढ़ें- White Gold पर चीन की बुरी नजर,अगर कर लिया कब्जा तो विश्व पर करेगा राज!

भारत में बढ़ेगी तो चीन में घटेगी
दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले दो देश अपनी-अपनी जगह आपस में बदलेंगे। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2023 की शुरुआत में भारत आबादी में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा और चीन दूसरे नंबर पर होगा। चीन की आबादी 1.4 अरब है जो 2050 तक कम होकर 1.3 अरब पहुंच जाएगी। आंकड़ा यह भी कहता है कि सदी के अंत तक चीन की आबादी 80 करोड़ पहुंच सकती है।