Hindi News

indianarrative

‘नास्त्रेदमस’ की खतरनाक भविष्यवाणी से हड़कंप, 2023 में इस वजह से होगा तीसरा विश्वयुद्ध

नास्त्रेदमस ने की डराने वाली भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने पहले ही भविष्यवाणी (Nostradamus and Baba Venga 2023 Prediction) की थी कि 2022 में दुनिया एक बड़ा जंग देखेगी और हुआ भी सही। रूस-यूक्रेन युद्ध उनकी भविष्यवाणी को सही साबित कर दिया। साल 2022 वैसे भी बुरा ही रहा, यूरोप में भारी सूखा, यूक्रेन का युद्ध और जंगलों की आग ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। अब 2023 को लेकर जो भविष्यवाणियां हो रही हैं वो बेहद ही डरावनी हैं। दरअसल नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लोग आज भी डिकोड करते रहते हैं। लेकिन इस बीच ‘नए नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। क्रेग की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2023 तीसरे विश्वयुद्ध का गवाह बनेगा। इस विश्वयुद्ध की शुरुआत के लिए वह एक प्लेन क्रैश को जिम्मेदार बताते हैं।

ऐसे में तीसरे विश्वयुद्ध के लिए क्रेग रूस और यूक्रेन युद्ध को नहीं, बल्कि ताइवान को जिम्मेदार बताते हैं। क्रेग ने ताइवान में एक भयानक विमान दुर्घटना की भविष्यवाणी की है, जो इस साल तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत हो सकती है। भविष्यवक्ता ने समझाया कि या तो दो पनडुब्बियां या फिर दो विमानों में टक्कर होगी। डेली स्टार के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इस घटना से चीन और रूस के बीच एक बड़े संघर्ष की शुरुआत हो जाएगी।

ये भी पढ़े: लोगों की नींद उड़ा रही है Baba Vanga की ये खतरनाक भविष्यवाणियां,जानें कैसा रहेगा 2023

ताइवान और चीन के बीच है संघर्ष

इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि वह महसूस कर पा रहे हैं कि ताइवान को लेकर इस साल संघर्ष होगा। उन्होंने कहा कि ये एक दुर्घटना होगी। क्रेग ने कहा कि या तो पनडुब्बियां आपस में टकराएंगी या फिर हवाई जहाज की टक्कर होगी। हो सकता है कि कोई व्यक्ति इसे ट्रिगर करे। देखते ही देखते यह अनियंत्रित होने लगेगा। ताइवान और चीन के बीच भी लंबे समय से संघर्ष देखने को मिल रहा है।

युद्ध का परिणाम क्या होगा?

क्रेग का कहना है कि ये युद्ध इतना बड़ा हो जाएगा कि यूक्रेन का युद्ध देखने में छोटा लगेगा। उन्होंने आगे का, ‘मुझे लगता है कि रूस चीन का पक्ष लेगा, जो चीजों को और भी खतरनाक बना देगा। मामला बदतर होगा, जो मेरी प्रमुख चिंता है।’ इस युद्ध का उन्होंने एक चौंकाने वाला परिणाम बताया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक नए चीन को जन्म देगा, जो कई देशों में टूटा होगा। एक बड़ा चीन खत्म हो जाएगा।’ फ्रांस के ओरिजनल नास्त्रेदमस की भी भविष्यवाणी कहती है कि साल 2023 में एक बड़ा युद्ध होगा।