Hindi News

indianarrative

कोरोना से हाहाकार: 24 घंटे में 1.69 लाख केस, मुंबई में 6 लाख से ज्‍यादा होम क्‍वारंटीन

Corona Update

कोरोना से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में करीब 1 लाख 70 हजार केस सामने आए हैं। जो कि अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं कोरोना के कारण मरने वालों की तादत भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है। फरवरी में जहां भारत में कोरोना के मामले हर रोज़ 10 हज़ार तक आ रहे थे, मार्च में वो आंकड़ा एक लाख प्रति दिन तक पहुंचा। लेकिन अब अप्रैल में तो हर रोज़ 1.50 लाख से अधिक केस ही दर्ज किए जा रहे हैं। ये लगातार तीसरा दिन है, जब 24 घंटे में डेढ़ लाख से अधिक मामले आए हैं। 

महाराष्ट्र के हालात काफी बुरे हैं।  24 घंटे के दौरान यहां कोरोना के 63,294 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में पहली बार है। कोरोना के नए मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि इस समय मुंबई में 6 लाख से ज्यामदा लोग होम क्वाेरंटीन हैं। बीएमसी के मुताबिक, फिलहाल शहर में करीब 90 हजार एक्टिव केस हैं। इनमें से 75 हजार बिना लक्षणों के हैं उनकी हालत स्थिर है। ऐसे लोगों की संख्यास पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है। इसी के साथ उन लोगों की भी संख्या  भी बढ़ी है जो होम आइसोलेशन में रहना चाहते हैं। कुछ हफ्ते पहले ऐसे 3.11 लाख थे, जबकि फरवरी में होम आइसोलेशन में महज 99 हजार लोग थे। लेकिन इस समय होम आइसोलेशन में 6.10 लाख लोग रह रहे हैं।

दिल्ली में पाबंदियां बढ़ीं

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ताज़ा प्रतिबंधों का ऐलान किया। एक बार फिर दिल्ली के होटलों, बार, पब, थियेटर, ट्रांसपोर्ट और अन्य क्षेत्रों को आधी क्षमता से काम करने का निर्देश दिया गया है, दफ्तरों में अधिक से अधिक वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही गई है।