Hindi News

indianarrative

Karnataka Lockdown: कोरोना के दूसरी लहर के बीच लॉकडाउन लगने शुरू, कर्नाटक में 14 दिन बंद का एलान

Lockdown in Karnataka for 14 days

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कर्नाटक में 14 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। जो मंगलवार रात नौ बजे से लागू हो जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कैबिनेट की बैठक के बैद लॉकडाउन के फैसले का एलान किया। हालांकि, इसकी संभावना पहले ही जताई जा रही थी।

इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद

यहां राज्य में लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह छह बजे से दस बजे तक खरीददारी करने की इजाजत होगी। इसके साथ ही सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग और कॉन्ट्रक्शन वर्क को अनुमति होगी। इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही सीएम ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का एलान किया।

यात्रा पर लगी रोक

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा, ''लोगों को सहयोग करना पड़ेगा, अगर लोग सहयोग करेंगे तभी हम लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। लॉकडाउन के दौरान राज्य में और राज्य से बाहर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही इजाजत दी जाएगी।''

इसे भी देखेंः कर्नाटक के मुख्यमंत्री को एक बार फिर कोरोना

बताते चले कि देश में एक दिन में सामने आ रहे मामलों में से 74.53 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज किये जा रहे हैं। भारत में संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,60,172 हो गई है।