Hindi News

indianarrative

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के दिलचस्प किस्से, ऐसे शुरू हुई दोनों की Love Story

अर्जुर कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के दिलचस्प किस्से

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों पहले तो चोरी छुपे मिला करते थे लेकिन अब इन्होंने दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। अर्जुन उम्र में मलाइका से काफी छोटे हैं, लेकिन प्यार उम्र कहां देखता है, बस हो जाता है। दोनों के प्यार को लेकर तो कई किस्से हैं लेकिन आइए जानते हैं इन्होंने अपने प्यार का पहली बार इजहार कब किया था।

अर्जुन कपूर के रिश्ते से पहले बताते चलें कि मलाइका अरोड़ ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी और 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया, तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा को मिली। मलाइका अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में खटास आने लगी तो इसी दौरान यह खबर भी छाने लगी कि मलाइका और अर्जुन का अफेयर चल रहा है। और यह भी कहा गया कि अरबाज और मलाइका के अलग होने की वजह अर्जुन थे। इससे पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे।

अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका से मिलने देर रात उनके घर जाया करते थे और ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि कई मौकों पर मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं फिल्मी गलियारों में शुरू होने लगी थी। दोनों को कई मौकों पर फिल्मी पार्टियों में भी देखा गाय और डिनर साथ में भी करते हुए, लेकिन शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचते रहे। लेकिन पहली बार अपने रिश्ते पर मुहर तब लगाई जब एक फैशन शो में दोनों साथ में पहुंचे जहां पर दोनों फ्रंट सीट पर बैठे। यहीं से दोनों ने अपने प्यार का इजहार लोगों के सामने कर दिया और उसके बाद बर्थडे विश से लेकर वैलनटाइन डे के मौके पर दोनों का सोशल मीडिया के जरिए प्यार दिखता रहता है।

मलाइका के परिवार के साथ ही उनके बेटे अरहान के साथ भी अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है। कपूर खानदान की पार्टियों में अक्सर मलाइका और अर्जुन साथ में नजर आते हैं। मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बहरहाल कपल ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। उनके चाहने वाले जरूर उन्हें सात फेरे लेते हुए देखना चाहेंगे।

वहीं, इन दिनों अर्जुन कपूर एक और वजह से चर्चा में है हाल ही में उन्होंने पहली बार अपने और मलाइका उनके बच्चे और उनके पास्ट के बारे में खुलकर बोला है। अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा है कि, मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए।' इसके आगे उन्होंने कहा कि, वह एक बीता हुआ कल है… और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।'