Hindi News

indianarrative

Chandra Grahan 2021: 26 मई को लगेगा इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Chandra Grahan 2021

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021, दिन बुधवार को लगेगा। इस चंद्र ग्रहण के दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दिन चंद्रग्रहण के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक़, यह चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा परन्तु भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में हर जगह से नहीं दिखाई देगा। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई, दिन बुधवार को लग रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण है। इसकी शुरुआत रात 8 बजकर 47 मिनट पर और रात 1 बजकर 49 मिनट पर चंद्रग्रहण का समापन होगा। भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा। अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया, अलास्का और कनाडा और मेक्सिको आदि देशों में इसे सुलभता से देखा जा सकेगा। खगोलशास्त्रियों की मानें तो चंद्र ग्रहण के दौरान अमेरिका में 14 मिनट तक ब्लड मून का अद्भुत नजारा दिखेगा।

ज्योतिशास्त्र के अनुसार, यह चंद्रग्रहण 26 मई, 2021 दिन बुधवार को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है। यह दोपहर में करीब 3।15 बजे शुरू होगा और शाम के समय 7 बजकर 19 मिनट तक जारी रहेगा।

चंद्रग्रहण प्रारंभ- 26 मई, बुधवार को दोपहर 3:15 मिनट पर शुरू

चंद्रग्रहण समाप्त- 7:19 बजे पर समाप्त

चंद्रग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan May 2021Sutak Kaal)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। परन्तु यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और भारत में यह दिखाई भी नहीं पड़ेगा। इसलिए इस चंद्रग्रहण का कोई सूतक काल नहीं होगा

इन राशि वालों के लिए शुभ

मेष- चंद्रग्रहण का असर इस राशि के लोगों पर काफी अच्छा देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।

कर्क-इस राशि के लोग इस दौरान अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. घर खरीदने के योग बन रहे हैं।

कन्या-इस राशि के लोगों की इस दौरान तरक्की होगी। आर्थिक पक्ष से मजबूत बनेंगे।  नई नौकरी के योग बन रहे हैं. व्यापार में लाभ मिलेगा।

मकर- इस दौरान इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. व्यापार में तरक्की मिलेगी. नई योजनाएं बनाएंगे।

इनके अशुभ रहेगा

वृश्चिक राशि- इस राशि पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा. इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. बादविवाद में फंस सकते हैं। मातापिता की सेहत बिगड़ सकती है।

 

मिथुन राशि- इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा. छोटे भाई बहनों से संबंध खराब होने के आसार रह सकते हैं। इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

सिंह राशि- चंद्र ग्रहण का बुरा असर आपकी पारिवारिक लाइफ पर देखने को मिलेगा। करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता से किसी मामले में मतभेद हो सकते हैं. लव पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं।

 

कुंभ राशि- बिजनेस में हानि हो सकती है। कोई भी काम समझदारी से करें। वाहन को सावधानी से चलाएं. सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।