Hindi News

indianarrative

North Korea के तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने कई बड़े अफसरों को गोलियों से भुनवाया

किम यो जोंग (File Photo)

उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बर्बरता के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। अब उसकी बहन किम यो जोंग के बारे में भी जान लिजिए। किम जोंग उन की बहन ने देश में सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। किम यो जोंग ने एक शीर्ष अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। किम यो जोंग के इस क्रूर आदेश से उत्‍तर कोरिया के अधिकारियों में खौफ का माहौल है। बताया जा रहा है कि किम यो जोंग ने सरकारी एजेंस‍ियों में सफाई अभियान चलाने के लिए कई अधिकारियों को गोली मारने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट में दो उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों के हवाले से कहा, 'प्‍योंगयांग में एक शीर्ष अध‍िकारी को गोली मारने की खबर अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हम नहीं जानते हैं कि किस अधिकारी को मारा गया है। हालांकि हमें अपने शीर्ष अधिकारी से पता चला है कि आरोपी अधिकारी को किम यो जोंग के आधार पर गोली मारा गया है।' सूत्रों ने कहा कि पिछले साल नवंबर महीने में सोने की तस्‍करी के बारे में सेंट्रल पार्टी को बताया गया था। इसके बाद दिसंबर महीने में देश के बॉर्डर सिक्‍यॉरिटी कमांड के कुल 10 सुरक्षा अधिकारियों को गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा नौ अन्‍य लोगों को आजीवन जेल की सजा दी गई थी। किम यो जोंग उन लोगों के आंकड़े इकट्ठा कर रही है जो यह बताता है कि लोग पार्टी की सत्‍ता को चुनौती दे रहे हैं।

उत्‍तर कोरियाई सूत्रों ने बताया कि किम यो जोंग ने अपने भाई तानाशाह किम जोंग उन को इस बारे में बताया था। पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने के लिए कई अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि किम यो जोंग के खिलाफ विरोध भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। सूत्रों ने यह भी कहा कि सेंट्रल पार्टी किम यो जोंग के आदेश पर रयांगगांग प्रांत के सभी अधिकारियों की समीक्षा कर रही है ताकि विद्रोहियों का पता लगाया जा सके। कई लोगों को राजनीतिक कैदियों के लिए बने शिविरों में डाल दिया गया है।