Hindi News

indianarrative

Coronavirus के बाद अब दुनिया में चीन के Bird Flu का खतरा, पहली बार इंसान में पाया गया H10N3 स्ट्रेन

China Reports Human case of h10n3 Bird Flu

अभी कोरोना वायरस का खतरा खत्म नहीं हुआ है कि फिर से नई आफत आने वाली है। चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ्लू मिला है। 41वर्षीय शख्स में बर्ड फ्लू का H10N3स्ट्रेन पाया गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने इसकी पुष्टि की है। यह शख्स चीन के झेनजियांग का रहने वाला है। एचएसी ने बताया कि बुखार और अन्य लक्षण दिखे के बाद इस शख्स को बीती 28अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद इसमें बर्ड फ्लू के लक्षण का पता चला।

जिआंगसू प्रांत के झेनजियांग शहर में एक 41वर्षीय पुरुष में यह वर्ड फ्लू का संक्रमण देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मुर्गी पालन से यह बर्ड फ्लू फैला है और बड़े स्तर पर इसके फैलने का खतरा काफी कम है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे गए एक बयान के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि दुनिया में अभी तक H10N3बर्ड फ्लू का मानव संक्रमण का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

इसके साथ ही आयोग ने जानकारी दी कि 28अप्रैल को शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शख्स में बुखार और अन्य लक्षण देखे गए थे। एक महीने बाद यानी 28मई को शख्स में H10N3बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि आयोग का कहना है कि इस वायरस का खतरा अभी उतना नहीं है।

वहीं पीड़ित शख्स की स्थिति अभी सामान्य है और जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं शख्स के संपर्क में आए लोगों में ये संक्रमण नहीं पाया गया है। बता दें कि चीन में एवियन इंफ्लूएंजा के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं।

बताते चलें कि, चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं। खासतौर पर वे लोग प्रभावित होते हैं जो पोल्ट्री में काम करते हों। एनएचसी ने यह भी बताया कि अभी तक H10N3 स्ट्रेन दुनियाभर में किसी भी इंसान में नहीं पाया गया था।