Hindi News

indianarrative

‘कट्टरपंथी’ प्रशंसक ने दिव्यांका त्रिपाठी उठायी उंगली, तो एक्ट्रेस ने ये करारा जवाब

photo courtesy Google

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अफ्रीका के केपटाउन में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग कर रही है। दिव्यांका कही भी हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ना नहीं भूलती। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन दिनों दिव्यांका का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए दिव्यांका ट्रोल करने वाले यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए नजर आ रही है। दिव्यांका के इस पोस्ट की लोग खूब तारीफें कर रहे है और उन्हें जमकर सपोर्ट कर रही है।   

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी कुछ दिनों पहले क्राइम पेट्रोल की शूटिंग की थी। क्राइम बेस्ड इस शो में वो बतौर होस्ट नजर आई। इस शो के कुछ एपिसोड्स में वो बिना दुपट्टे वाले सूट पहने दिखाई दी। इसको लेकर एक ट्विटर यूजर ने ऐक्ट्रेस से सवाल किया कि 'क्राइम पेट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती है ?', इस यूजर्स के सवाल पर दिव्यांका ने करारा जवाब दिया। दिव्यांका ने कहा- 'मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।', दिव्यांका का ये ट्वीटर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने जवाब में ट्विटर पर लिखा- 'ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को इज्जत से देखने की आदत डालें। कृप्या खुद की और अपने आस-पास के लड़कों की नीयत सुधारें ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।'… आपको बता दें कि दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी। इसके बाद उनका स्टार प्लस पर प्रसारित 'ये है मोहब्बतें' भी काफी सुपरहिट रहा। इसमें दिव्यांका ने ईशी मां का किरदार निभाया था। दिव्यांका अपनी मेहनत के दम पर कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है।