Hindi News

indianarrative

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को भारी पड़ी लॉकडाउन में Long Drive, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

photo courtesy Google

देशभर में कोरोना वायरस अभी भी कहर बरपा रहा है। ऐसे में कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि कुछ राज्यों में केस कम होने पर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनलॉक के बाद भी लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। सेलेब्स भी लगातार लोगों से यही अपील कर रहे है, लेकिन बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इन्हीं नियमों का उल्लंघन करते हुए देखें गए। जिसके चलते मुंबई पुलिस को दोनों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। आरोप है कि टाइगर श्रॉफ सार्वजनिक स्थल पर बिना किसी कारण घूम रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, एक जून को टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बांद्रा में जिम सेशन के बाद ड्राइव पर निकले थे। पुलिस ने उन्हें दोपहर 2 बजे मुंबई के बैंडस्टैंड पर कार से घूमते हुए पकड़ लिए। वे बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए थे, लेकिन तब पुलिस ने डॉक्यूमेंट्स चेक करके उन्हें छोड़ दिया था। अब पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, क्योंकि ये जमानती अपराध की श्रेणी में है।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट किया जिसमें दोनों एक्टर्स का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ था। मुंबई पुलिस ने लिखा- 'कोरोना से देश War लड़ रहा है, ऐसे में सड़क पर मलंग कर रहे दो एक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आप सभी मुंबईकर से अनुरोध है कि बेवजह सड़क पर हीरोपंथी ना दिखाएं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ डेटिंग को लेकर काफी चर्चाओं में रहते है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में राधे: यॉर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आई थीं। अब दिशा जल्द ही एक विलेन 2 में नजर आएंगी। वहीं टाइगर हीरोपंती 2, गणपत और बागी 4 में जल्द नजर आएंगे।