Hindi News

indianarrative

IPL से पहले Dhoni ने दिखाई अपनी ताकत, घोड़े संग रेस में देखिए किसने मारी बाजी

महेंद्र सिंह धोनी का घोड़ा पछाड़ दौड़

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 4 मई को IPL 2021 के स्थगित होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग रांची में समय बिता रहे हैं। माही के रांची वाले फार्म हाउस की अक्सर तस्वीरें और वीडियो सामने आती रही है, जिसमें वो कभी अपने कुत्तों के साथ खेल रहे होते हैं तो कभी गार्डेनिंग करते हुए नजर आते हैं। इस बार वो अपने घोड़े संग रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी की झलक दिखाने के लिए पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। साक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'मजबूत, तेज,' उन्होंने साथ ही हैशटैग में शेटलैंड पोनी और रेसिंग भी लिखा। बता दें कि धोनी ने शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा स्कॉटलैंड से मंगाया है। यह घोड़ा दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में से एक है, इसकी ऊंचाई महज 3 फीट के करीब होती है।

वीडियो में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं, उनके साथ में घोड़ा भी दौड़ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों आपस में ही रेस लगा रहे हैं। बताते चलें कि, धोनी को जानवरों का बेहद शौक है और उनके घर में करीब 4 कुत्ते हैं। वहीं धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में 2 घोड़े भी हैं, अक्सर साक्षी इंस्टाग्राम पर फार्म हाउस में उनके डॉग्स और घोड़ों के साथ बिताए पलों को शेयर करती रहती हैं।

 

IPL 2021 में टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

 

बताते चलें कि, चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने इस सीजन यानी आईपीएल 2021 में शानदार वापसी की और टूर्नामेंट के स्थगित होने से पहले 7 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की। टीम इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम ने अब तक धोनी की कप्तानी में तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया है।