Hindi News

indianarrative

Tokyo में भारत का परचम लहराने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला ट्वीट, लिखा, मैं अभी भी…

Olympic Games Tokyo 2020

टोक्यो में भारत का झंड़ा लहराने के बाद नीरज चोपड़ा हर हिंदुस्तानी की जुबान चढ़े हुए है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत को गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया। पूरा देश कर से नीरज-नीरज चिल्ला रहा है। वो एथलेटिक्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले बन गए हैं। उपर पैसे की बारिश हो रही है। लोगों से मिल रहे सपोर्ट से नीरज चोपड़ा भी भावूक हैं। उन्होंने अपनी भावना पहली बार व्यक्त की है।

नीरज ने ट्वीट कर लिखा- ” मैं अभी भी उस भावना को महसूस कर रहा हूं। भारत और उसके बाहर से मिले समर्थन और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है। ये पल हमेशा मेरे साथ रहेगा। नीरज ने ट्वीट में मेडल के साथ अपनी तस्वीर लगाई है, जिसमें वो ओलिंपिक पोडियम पर खड़े हैं।

 

ओलिंपिक नीरज ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत को यह पहला ओलिंपिक पदक हासिल हुआ है। 23 साल के चोपड़ा ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा था कि विश्वास नहीं हो रहा। पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अन्य खेलों में ओलिंपिक का एक ही स्वर्ण है।