Hindi News

indianarrative

Taliban का कंधार सेंट्रल जेल पर हमला, सैकड़ों कैदियों को छुड़ाया, अफगानिस्तान में स्थिति भयावह

Taliban ने कंधार सेंट्रल जेल पर किया हमला

अफगानिस्तान में तालिबान का तांडव जारी है। तेजी से तालिबानी आतंकी एक-एक कर के शहर पर कब्जा कर रहे हैं। अब तालिबान ने कंधार सेंट्रल जेल पर हमला कर इसे तोड़ दिया। इसके बाद यहां पर बंद सैकड़ों राजनीतिक कैदियों को रिहा करवा लिया।  इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये पहला मौका नहीं है जब तालिबान ने सरपोसा जेल के नाम से जानी जाने वाली कंधार जेल से कैदियों को आजाद किया है। इसके पहले भी तालिबानियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। वहीं तालिबानी आतंकियों ने कुंदुज प्रांत में अफगान सेना के मुख्यालय पर भी कब्जा कर लिया।

 

तालिबान ने फैजाबाद पर भी कब्जा कर लिया है। अफगानिस्ता के हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एक सुरक्षा एडवायजरी जारी की है, जिसमें सभी नागरिकों को तालिबान छोड़ने की सलाह दी गई है। ऐसा इसलिए कहा गया है कि सेना और तालिबान में गतिरोध बढ़ता जा रहा है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने देश के 70 फीसदी से ज्यादा हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया है। उनके कदम तेजी से अब काबुल की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन इन तमाम दावों को अफगान सरकार खारिज कर रही है। वहीं यूरोपीय संघ (ईयू) के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि तालिबान का अब 65 फीसदी अफगानिस्तान पर नियंत्रण है। यह बयान मंगलवार शाम को उत्तरी प्रांत बागलान की राजधानी पोल-ए-खुमरी पर तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद आया।