Hindi News

indianarrative

कौन है अनिल कपूर का होने वाले दामाद? सोनम कपूर की इस फिल्म के सेट से शुरू हुआ रिया- बूलानी का अफेयर

कौन है अनिल कपूर का होने वाला दामाद करण बूलानी?

अनिल कूपर की दूसरी बेटी रिया कपूर जल्द ही शादी करने जा रही हैं। रिया कपूर  अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबर है कि दोनों अनिल के जुहू स्थित घर में इंटिमेट सेरेमनी में शादी करेंगे। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस शादी की खबर आने के बाद हर कोई अनिल कपूर ने दमाद के बारे में जानना चाहता है।

आपको बता दें कि करण बूलानी और रिया कपूर पिछले 13 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं छुपाया है। रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। रिया फिल्म प्रोड्यूसर हैं और अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। रिया अक्सर करण के साथ की रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं।

करण बूलानी का जन्म 1982 में हुआ था, वह एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। करण ने अपने करियर की शुरुआत एडवरटाइजिंग से की थी। 22 साल की उम्र तक करण ने ने 500 से ज्यादा विज्ञापनों का निर्माण कर लिया था। इनकी शूटिंग उन्होंने 38 देशों में की थी। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से करण ने फिल्म और टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने La fourchette नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी।

भारत वापस आने के बाद करण बूलानी ने विज्ञापनों का निर्देशन शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने डॉक्यूमेंट्री भी बनाईं। करण बूलानी, गूगल, मास्टरकार्ड, नाइकी, पेप्सी, लॉरिअल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं और 60 से ज्यादा विज्ञापन बना चुके हैं। 

रिया की पहली मुलाकात करण से 2010 में आई फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और अभय देओल लीड रोल में थे। खास बात ये है कि इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया था और करण इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी। खास बात ये है कि 2013 में खबरें आई थीं कि रिया और करण शादी करने वाले हैं।ये वो वक्त था जब सोनम कपूर की शादी नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण के पेरेंट्स खासतौर पर कपूर फैमिली से मिलने दिल्ली से मुंबई भी आए थे, इतना ही नहीं दिसंबर 2013 में ही दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन कुछ निजी कारणों से उस वक्त दोनों की शादी नहीं हो पाई थी।