Hindi News

indianarrative

Pakistan के मुंह पर तमाचा – Burhan Wani के पिता ने पुलवामा में फहराया तिरंगा

आतंकी बुरहान वानी के पिता ने पुलवामा के स्कूल में फहराया तिरंगा

कश्मीरियों ने पाकिस्तान के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। तमाचा भी ऐसा जिसकी धमक पाकिस्तानियों के दिलों-दीमाग से निकल नहीं सकती। घाटी का एक नौजवान था बुरहान वानी। क्रिकेट का शौकीन था। इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहता था। पेशे से टीचर उसके पिता मुजफ्फर वानी भी मन ही मन काफी खुश होते थे।

जवानी की दहलीज पर पैर रखते ही वो फिसल कर पाकिस्तान परस्त आतंकियों की गोद में जा गिरा। पाकिस्तानियों ने बुरहान वानी का ऐसा ब्रेन वॉश किया कि वो देश प्रेमी से देश द्रोही बन गया। उसने गेंद बल्ले की जगह बंदूक उठा ली। इंडियन सिक्योरिटी फोर्सेस को उसके अतीत की जानकारी थी। कई बार कोशिश की गई कि बुरहान वानी मुख्यधारा से वापस जुड़ जाए। बुरहान एके 47 के कॉक की जगह तिरंगे की डोरी खींचे और उसे फहराए… बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने इस काम को किया। 

बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। बुरहान वानी को 8 जुलाई, 2016 को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।  बुरहाान करीब 15 साल की उम्र में ही हिजबुल से जुड़ गया था। जब बुरहान वानी की मौत हुई थी, तब घाटी पूरी तरह  अशांत थी। धीरे-धीरे सुरक्षाबलों ने घाटी के लोगों का दिल जीत लिया। अब तिरंगा लहरा रहा था, भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं।