Hindi News

indianarrative

15 अगस्त 2023 तक देश में चलेगी 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी ने लाल किले से कर दिया ऐलान

15 अगस्त 2023 तक देश में चलेगी 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले से भाषण देते हुए  2023 तक  75 वंदेभारत एक्‍सप्रेस को चलाने की घोषणा की है। देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 15 अगस्त 2023 तक नई 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के 75 सप्ताह में, 75'वंदे भारत' ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी।

मौजूदा समय दो वंदेभारत एक्‍सप्रेस का संचालन  हो चुका है। पहली नई दिल्‍ली से वाराणसी और दूसरी नई दिल्‍ली से कटरा के बीच चल रही है। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार दो वंदेभारत एक्‍सप्रेस का निर्माण किया जा रहा  है, जो मार्च 2022 तक तैयार हो जाएंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड शताब्दी श्रेणी की ट्रेन है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है जिसमें तेज गति और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट , जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, कोच फुटस्टेप्स के साथ स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे और शून्य निर्वहन वैक्यूम-आधारित जैव-शौचालय आदि हैं। 

रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार दो वंदेभारत एक्‍सप्रेस का निर्माण किया जा रहा  है, जो मार्च 2022 तक तैयार हो जाएंगी। ट्रायल और सीआरएस क्‍लीयरेंस के बाद इनका भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे मंत्रालय के अनुसार अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 तक प्रत्‍येक माह 6-6 वंदेभारत एक्‍सप्रेस का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान किसी एक माह एक वंदेभारत एक्‍स्रपेस का अतिरिक्‍त निर्माण किया जाएगा।