Hindi News

indianarrative

Bihar Boat Accident: गंडक नदी में डूबी नाव, 5 लोगों को किया गया रेस्क्यू, 20 अभी भी लापता

Bihar Boat Accident:

बिहार में बड़ा हादसा हो गया है। पश्चिमी चंपारण के बगहा में  25 लोगों से भरी एक नाव गंडक नदी में डूब गई है। जानकारी के मुताबिक नांव पर 25 लोग सवार थे। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची और लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया। अब तक पांच दोनों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं 20 लोगों की तलाश जारी है।

नाव के डूबने की खबर से पुरे इलाके में अफरा-तफरी का महौल है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे करीब 25 लोगों के नाव में सवार होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि नाव पर सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद भी स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम नदी में लापता लोगों की खोज कर रही है।

आपको बता दें बिहार कई जिलों में बाढ़ है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार और झारखंड में ट्रफ रेखा गुजर रही है। इस वजह से बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।