Hindi News

indianarrative

Janmashtami 2021: इस जन्माष्टमी श्रीकृष्ण को लगाएं उनके मनपसंद माखन मिश्री का भोग, घर में इस तरह करें तैयार

Courtesy- Google

जन्माष्टमी के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई देने लगा है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचाग के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है, उन्हें माखन का भोग लगाया जाता हैं। मुरली मनोहर को माखन बेहद पसंद था। यही वजह है कि उन्हें माखन चोर के नाम से भी जाना जाता है। इस जन्माष्टमी भगवान कृष्ण को उनका मनपसंद 'माखन-मिश्री' का भोग लगाएं। जानिए बनाने की विधि

यह भी पढ़ें- पुरानी करेंसी रातोंरात बना सकती हैं लखपति, 2 रुपए का सिक्का दिला सकता है 10 लाख रुपए

 

इस विधि से बनाएं माखन-मिश्री का भोग

मक्खन को घर में ही बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई को कटोरी में निकाल लें।

इसके बाद एक गहरे कटोरे में उसे डालकर मथनी की मदद से कुछ वक्त तक घूमाएं।

कुछ देर में मलाई गाढ़ी होती नजर आएगी। मलाई को मथने रहे।

कुछ वक्त बाद मक्खन और दूध का पानी अलग होता दिखाई देगा।

इसके बाद सफेद मक्खन को अलग कटोरी में निकाल लें। इसमें आप मिश्री के दानों को मिला दें।

इस तरह आसानी से घर में ही श्रीकृष्ण के लिए माखन-मिश्री का भोग तैयार हो जाएगा।