Hindi News

indianarrative

बन गया इतिहास, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक लगे टीके

देश में कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड

कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन एक कारगर उपाय है। देश में वैक्सीनेशन अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है। देश में शुक्रवार को कोविड-19 टीकों की 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई, जो अब तक किसी एक दिन की सबसे ज्यादा संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है।

इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि 1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन। ये आंकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और अपार क्षमता का प्रतिबिंब है। एक दूरदर्शी और कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को दिखाया है।

 

कल हुए वैक्सीनेशन में यूपी में 28,62,649 डोज लगी हैं तो कर्नाटक ने 1,079,588 और महाराष्ट्र ने 984,117 डोज लगाई गईं। इससे पहले देशभर में 17 अगस्त को टीकों की 88 लाख से अधिक खुराकें दी गई थीं।  देश के तकरीबन 14 करोड़ लोगों को दोनों डोज दी गई हैं।