Hindi News

indianarrative

Dashavatar Vrat: पैसों की कमी को दूर करता हैं दशावतार व्रत, इस तरह करें भगवान विष्णु के 10 अवतारों की पूजा, मिलेगा फल

courtesy google

हिंदू धर्म के मुताबिक, आज दशावतार व्रत हैं। हर साल भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि के दिन दशावतार व्रत किया जाता है। हिंदू शास्त्र में दशावतार व्रत का विशेष महत्व है। दशावतार व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के 10 अवतारों की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु ने हर काल में सृष्टि की रक्षा के लिए अवतार लिया है। इन सभी अवतारों में भगवान विष्णु के 10 अवतार काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

 

भगवान विष्णु के इन दस अवतार की होती हैं पूजा

मत्स्य अवतार

कूर्म अवतार

वराह अवतार

भगवान नृसिंह

वामन अवतार

श्रीराम अवतार

श्रीकृष्ण अवतार

परशुराम अवतार

बुद्ध अवतार

कल्कि अवतार

 

इस तरह करें पूजा

इस दिन प्रात:काल स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

दशावतार पूजन में रोली, अक्षत, दीपक, पुष्प, माला, नारियल जैसे सामग्रियों को शामिल करें।

इनके अलावा कपूर, फल, गंगाजल, यज्ञोपवीत, कलश, तुलसी दल, श्वेत चंदन, हल्दी भी पूजा में शामिल करें।

भगवान विष्णु का स्मरण करें। विष्णु जी की मूर्ति के समक्ष दीपक जलाएं।

अब सभी सामग्रियों से विष्‍णु जी का पंचोपचार पूजन करें।

इस दिन विष्णु मंत्र जाप, विष्णु सहस्रनाम, कीर्तन, स्मरण, दर्शन, विष्णु स्तोत्र आदि का पाठ करना शुभ माना जाता है।