Hindi News

indianarrative

भगवान के सामने दीपक जलाते हुए कहीं आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी भूल, हो जाइए सतर्क वरना…

Puja Path Rules

हिन्दू धर्म में बिना आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए आरती के समय दीपक जलाना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा शाम के वक्त तुलसी के पौधे और पूजा घर में दीपक जलाने की परंपरा है। बता दें, घर में रोज दीपक जलाने से सकारात्‍मकता आती है। साथ ही वास्तु दोष का निवारण होता है,  घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।  देवी-देवता प्रसन्‍न होकर आशीर्वाद देते हैं। मगर ध्यान रहे दीपक जलाते समय कुछ गलतियां करना बड़े आर्थिक नुकसान भी करवा सकता है।

दीपक जलाते समय नहीं करें ये गलतियां

– पूजा के समय हमेशा साफ़ दीपक का ही उपयोग करें। खंडित या गंदा दीपक कभी भी उपयोग में न लाएं। ऐसा दीपक पॉजिटिविटी की बजाय निगेटिविटी देगा।

-हमेशा याद रखें कि घी के दीपक के लिए रुई की बाती और तेल के दीपक के लिए लाल धागे या कलावा की बाती उपयोग करनी चाहिए। धार्मिक काम, पूजा-पाठ में दीपक जलाने का यही तरीका सही होता है।

– घर में सुबह-शाम पूजा घर में तो दीपक जलाना ही चाहिए। इससे पूरे घर में सकारात्‍मक ऊर्जा बनी रहती है।लेकिन इसके अलावा शाम के समय घर के मुख्‍य दरवाजे पर भी एक दीपक रोज जलाएं। जिन घरों में इस तरह शाम के समय दीपक जलाया जाता है, वहां मां लक्ष्‍मी हमेशा वास करती हैं।

–  घी के दीपक को हमेशा अपने बाएं हाथ की ओर रखना चाहिए और तेल के दीपक को अपने दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए।

– यदि पूजा के दौरान गलती से दीपक बुझ जाए तो उसे तुरंत जलाएं और भगवान से माफी मांगे। साथ ही भगवान से आपके जीवन में सब कुछ अच्‍छा करने की प्रार्थना करें।

– कभी भी एक दीपक से दूसरा दीपक जलाने की गलती न करें, ऐसा करने से व्‍यक्ति कर्ज से घिर जाता है।