Hindi News

indianarrative

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में मुंबई स्टाइल में आतंकी हमला, देखें वीडियो

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में मुंबई स्टाइल में आतंकी हमला, देखें वीडियो

पैगंबर मुहम्मद के कार्टून को लेकर शुरू हुए आतंकी हमलों की आंच ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना तक पहुंच गई हैं। ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आतंकियों ने राजधानी विएना के छह अलग-अलग स्थानों पर एक साथ हमला किया गया है। ये हमले मुंबई हमलों की तरह हैं। शुरू कर दी। इन आतंकी हमलों में अभी तक एक शख्स के मारे जाने और 15 अन्य के घायल होने की खबर है।

https://twitter.com/arutz20/status/1323369755097653248

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार सुबह पांच से साढ़े पांच बजे शुरू हुए ये हमले अभी तक जारी हैं। ऑस्ट्रिया के सुरक्षाबल आतंकियों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विएना के मेयर ने सभी नागरिकों से घर में रहने की अपील की है।
ध्यान रहे, ऑस्ट्रिया में कोरोना लॉक डाउन की घोषणा की गई है। विएना के लोग लॉक डाउन से पहले की शाम (ऑस्ट्रिया के समय अनुसार) एन्ज्वॉए करने के लिए निकले थे कि अचानक कई स्थानों से गोलीबारी की खबरें शुरू हो गईं।

ऑस्ट्रीय के चांसलर सेवेस्टिएन कुर्ज ने कहा है कि आतंकियों से निपटने के लिए सुरक्षाबल तत्पर हैं और वे उनसे बहुत ही प्रोफेशनल ढ़ंग से निपट रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को ढेर कर दिया है। बाकी आतंकियों को भी उनके अंतिम अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।.