Hindi News

indianarrative

फ्रांस से 5 राफेल विमान भारत के लिए रवाना

भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए 5 राफेल लड़ाकू विमानों ने आज सुबह फ्रांस के मेरिग्नैक स्थित दसॉल्ट एविएशन फैसिलिटी से भारत के लिए उड़ान भर दी है। इन पांच विमानों में तीन सिंगल सीटर विमान और दो डबल सीटर विमान शामिल हैं।

The first batch of five #Rafale fighter jets takes off from France's Merignac Airbase, will join @IAF_MCC fleet at Ambala on July 29th. These 5 include 3 single-seater and 2 twin-seater aircraft.
Read more at https://t.co/w4aGzOMGHc
Video : @Indian_Embassy pic.twitter.com/SzUpW4Pr5j

— INDIA NARRATIVE (@india_narrative) July 27, 2020

इन विमानों का आगमन दो चरणों में करने की योजना बनाई गई है। इन विमानों को वहां से लाने की जिम्‍मेदारी भारतीय वायुसेना के उन पायलटों को दी गई है, जिन्होंने इन विमानों को उड़ाने का व्यापक प्रशिक्षण लिया है। वहां से आगमन के पहले चरण के दौरान हवा से हवा में ईंधन भरने का काम भी यही पायलट करेंगे। फ्रांसीसी वायु सेना द्वारा उपलब्‍ध कराए गए विशेष टैंकर की सहायता से यह काम सफलतापूर्वक किया जाएगा।

इन विमानों के 29 जुलाई 2020 को अंबाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि इन विमानों के आगमन के दौरान मौसम को भी ध्‍यान में रखना होगा। राफेल विमानों से लैस नंबर 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ को इस सैन्‍य बेस पर तैयार किया जा रहा है।.