Hindi News

indianarrative

10 करोड़ डॉलर के मास्टरप्लान के साथ धरती को बचाने उतरे Elon Musk

एलन मस्क

दुनिया के सबसे धनी शख्स Elon Musk हमेशा कुछ अलग और नया सोचते हैं। Elon Musk कई ऐसे कार्यक्रम हैं जो काफी आगे की है। वो अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेज चुके हैं। Elon Musk अब दुनिया को बचाने का नया प्लान बना रहे हैं।  पिछले महीने उन्होंने ऐलान किया था एक इनाम का। मस्क ने सबसे बेहतरीन कार्बन कैप्चर टेक्नॉलजी को 10 करोड़ डॉलर का इनाम देने के लिए डोनेशन देने का फैसला किया। यह इनाम किसको और कैसे मिलेगा, इसे लेकर प्रतियोगिता के नियमों के बारे में इसे कराने वाली संस्था XPRIZE ने जानकारी दी है।

यह प्रतियोगिता XPRIZE फाउंडेशन करा रहा है जो 1994 से स्पेस, महासागर, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण, रोबॉट और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन को सम्मानित करता है। मस्क जिस प्रतियोगिता के लिए डोनेशन देने वाले हैं, उसके तहत वायुमंडल या महासागरों से कार्बनडायऑक्साइड गैस को निकालकर एक सेफ में रखना होगा, वह भी सही कीमत पर। इसके लिए सबसे बेहतरीन टेक्नॉलजी को इनाम मिलेगा। यह काम इस साल पृथ्वी दिवस यानी 22 अप्रैल, 2021 से शुरू होकर चार साल तक 2025 में पृथ्वी दिवस तक चलेगा।

इस बारे में मस्क ने बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है, 'हम एक सार्थक प्रयास करना चाहते हैं। कार्बन निगेटिविटी, न कि न्यूट्रिलिटी। यह कोई थिअरिटकल प्रतियोगिता नहीं है। हम ऐसी टीम चाहते हैं जो असली के सिस्टम बनाएं जो बड़ा असर डालें और गीगटन के स्तर पर। चाहे जो भी हो, समय की कीमत है।' XPRIZE ने बताया है कि जीतने के लिए टीम्स को ऐसी टेक्नॉलजी बनानी होगी जिससे हर दिन वायुमंडल से एक टन कार्बनडायऑक्साइड निकाली जा सके। टीम को यह भी दिखाना होगा कि उनका इनोवेशन कैसे बड़े स्तर पर गीगाटन (एक अरब मेट्रिक टन) में कार्बनडायऑक्साइड को निकाल सकेगा।

XPRIZE के मुताबिक इस प्रतियोगिता के जरिए ऐसी टेक्नॉलजी बनाने के लिए प्रेरणा देनी है जिससे 2050 तक वायुमंडल से कुल 10 गीगाटन कार्बनडायऑक्साइड निकाली जा सके। XPRIZE के लिए क्लाइमेट, एनर्जी ऐंड एन्वायरमेंट पुरस्कारों के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर मार्शियस एक्सटावूर ने CNBC मेक इट को बताया है, 'दुनिया को वैश्विक तापमान 1.5 या 2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए 2050 तक 10 अरब टन कार्बनडायऑक्साइड को निकालने की क्षमता विकसित करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा है कि इसके लिए सड़कों कंपनियां, प्रॉजेक्ट और कई सारे अलग-अलग तरीके चाहिए होंगे।

कितना मिलेगा इनाम

10 करोड़ डॉलर का इनाम कई चरणों में बांटा जाएगा। 18 महीने बाद, अगस्त 2022 में टॉप 15 टीमों को 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे और 25 स्टूडेंट टीमों को 2 लाख डॉलर दिए जाएंगे। इसकी मदद से टीमें अपनी टेक्नॉलजी को फंड कर सकेंगी। चार साल बाद पहले पहले स्थान पर आने वाली टीम को 5 करोड़ डॉलर, दूसरे