Hindi News

indianarrative

पिता के बाद चाचा ने निधन से सदमें में हैं रणबीर कपूर, राजीव कपूर से काफी थे नजदीक

राजीव कपूर के काफी करीब थे रणबीर कपूर

कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। ऋषि कपूर  के भाई और रणबीर कपूर (ranbir kapoor) के चाचा राजीव कपूर (rajiv kapoor) का निधन आचानक हो गया। राजीव कपूर के निधन पर बॉलीवुड में शोक का लहर है। सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। रणबीर कपूर राजीव कपूर से काफी नजदीक थे। दोनों साथ में अक्सर वक्त बिताया करते थे। रणबीर और राजीव जब बातों में मशगूल हो जाते तो घंटों तक बातें करते। दोनों जब भी मिला करते तो राजीव अपने भतीजे रणबीर (ranbir kapoor) से दिल की सारी बातें कह लिया करते थे।

रणबीर अपने पिता से भी ज्यादा अपने चाचा के करीब थे। चिंपू अंकल के सामने रणबीर दिल की सारी बातें कर लेते थे। जानकारी के मुताबिक रणबीर चिंपू अंकल को हमेशा बहुत मिस करेंगे। बीते साल अपने पिता को खोने के बाद से रणबीर के लिए उनके चाचा से सबसे करीबी लोगों में रह गए थे। हालांकि इस तरह राजीव का भी अचानक दुनिया से चला जाना रणबीर के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

बता दें कि रणबीर और आलिया भट्ट दोनों साथ हैं। दोनों की शादी की बातें चल रही है।  साल 2020 में दोनों के शादी के बंधन में बंधने की खबरें जोर-शोर से आई थीं लेकिन कोविड के चलते इस कार्यक्रम को पोस्टपोन किया गया। अब इस साल दोनों के 7 फेरे लेने की खबरें हैं।