Hindi News

indianarrative

Petrol-Diesel Price: आम आदमी को मिल सकती है राहत! इतना घट सकता है पेट्रोल-डीजल का दाम

Petrol-Diesel Price

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी के जेब पर भारी असर पड़ रहा है,  24 दिन बाद तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। आज डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है। 24 दिन तक कोई बदलाव नहीं होने के बाद भी आम आदमी पर महंगाई का असर पड़ा है। लेकिन आने वाले दिनों में तेल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले एक से डेढ़ हफ्ते में अंतरर्राष्ट्री बाजार में कच्चे तेल के भाव में 7 फीसदी तक की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि कच्चे तेल में गिरावट का फायदा आम आदमी को मिल सकता है। 
 
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा है कि, महामारी के कारण तेल की मांग में कमी से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। धीमी वैक्सीन रोलआउट और यूरोप में लॉकडाउन के उपायों के डर से कच्चे तेल की कीमतों में कई आई। उन्होंने यह भी कहा कि, मांग से कमी से कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ा है और एक से डेढ़ हफ्ते में इसमें 7 फीसदी की गिरावट आई है। मांग कमजोर रहने पर आगे भी कीमतों में गिरावट आ सकती है।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतें सस्ती होने का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि भारत की क्रूड कॉस्ट एक पखवाड़े में 68 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 64 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। इस तरह से इसमें 5 फीसदी की गिरावट आई है। 8 मार्च को ब्रेंट का भाव इंटरनेशनल मार्केट में 70 डॉलर था। उस हिसाब से इसमें अब तक 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
 
भारत ने अब धीरे-धीरे ओपेक देशों पर निर्भरता कम करने का फैसला किया है। वह अब अमेरिका से ज्यादा तेल खरीद रहा है, सऊदी अरब भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक था जिसे अमेरिका ने पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका इस समय भारत को निर्यात करने के मामले में दूसरे नंबर पर है।
 
बताते चलें कि, देश के कुछ शहरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, डीजल का भाव 81.47 रुपए प्रति लीटर है।