One Crore Lottery: पंजाब के मोगा में रहने वाली महिला की किस्मत रातों रात चमक गई और किस्मत भी ऐसी चमकी कि वो करोड़पति बन गईं। सुन कर यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है दरअसल, महिला ने 100रुपए का लॉटरी टिकट खरीदकर 1करोड़ रुपए का इनाम जीता है। महिला ने पंजाब स्टेट लॉटरी का पहला इनाम जीता है। महिला को जैसे ही अपनी लॉटरी के बारे में पता चला खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में आजतक इतने जीरे एक साथ नहीं देखे।
लॉटरी जीतने वाली महिला का नाम आशा रानी है। आशा पुराने कबाड़ का काम करती है। और वह मोगा जिले के बाघापुरानी इलाके की रहने वाली हैं। उन्हें इनाम जीतने की जानकारी लॉटरी विभाग ने ही फोन पर दी थी। विभाग के अधिकारियों ने आशारानी से जरूरी दस्तावेज जमा कराने को कहा है। दस्तावेज मिलने के बाद उन्हें इनाम की रकम दे दी जाएगी। फोन करने वाले अधिकारियों ने आशा रानी को बधाई भी दी।
इस जीती हुई धनराशि के बारे में उन्होंने कहा किस वह सबसे पहले अपना नया घर बनवाएंगी क्योंकि उनका मौजूदा मकान उनके बड़े परिवार के लिए बहुत छोटा है। बाकी रकम का इस्तेमाल पारिवारिक कारोबार के विस्तार में करेंगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी इनामी राशि उनकी आर्थिक तंगी दूर करने में अहम साबित होगी। इसके साथ ही वो इस पैसे को अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगी जिससे बच्चे पढ़ लिखकर कामयाब बन सकें।